{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार रोडवेज डिपो में टायर रिसोलिंग प्लांट फिर से हुआ शुरू

Hisar News : हिसार रोडवेज (hisar roadways news) में पिछले कई माह से टायरों की कमी के चलते टायर रिसोलिंग प्लांट दोबारा शुरू हो गया है। इससे टायरों की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे प्रभावित हुए रूटों पर दोबारा बस सेवा शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार रोडवेज डिपो में बसों के टायरों की कमी दूर करने के लिए बंद पड़ा रिसोलिंग प्लांट (resoling plant) दोबारा चालू कर दिया गया है। आवश्यक सामान की उपलब्धता नहीं होने से प्लांट में पिछले काफी समय से काम रुका हुआ था। इस वजह से रिसोलिंग के लिए आने वाले टायरों का ढेर लग गया था। अब प्लांट में काम शुरू होने के बाद 500 से अधिक टायरों की रिसोलिंग की जाएगी। अधिकारियों ने अगले एक महीने में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

टायरो की कमी होगी दूर

दरअसल, रोडवेज डिपो (Roadways Depot) में पिछले करीब 10 महीने से नए टायरों की सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में पुराने टायरों को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाना डिपो के लिए जरूरी हो गया है। टायरों की कमी के चलते कई बसें डिपो में खड़ी हैं और उनका संचालन प्रभावित हो रहा है। अब रिसोलिंग प्लांट चालू होने से कुछ हद तक इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। रिसोलिंग के बाद तैयार होने वाले टायरों को बसों में लगाया जा सकेगा, जिससे बंद खड़ी बसों को भी रूट पर उतारने में मदद मिलेगी।

रोजाना 14 से 15 टायर तैयार करने का लक्ष्य

प्लांट में सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 14 से 15 टायरों की रिसोलिंग की जाती है। हालांकि, इस बार बड़ी संख्या में टायर जमा होने के कारण काम की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों ने करीब 30 दिनों में सभी 500 से अधिक टायरों की रिसोलिंग पूरी करने की योजना बनाई है। इसके लिए जरूरत पड़ने पर रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में भी कर्मचारियों से काम करवाया जाएगा। इस प्लांट में केवल हिसार डिपो ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों से भी रिसोलिंग के लिए टायर भेजे जाते हैं। ऐसे में यहां काम दोबारा शुरू होने से अन्य जिलों के रोडवेज डिपो को भी फायदा मिलेगा।

सामान मिलने के बाद शुरू हुआ काम

सेंट्रल वर्कशॉप के महेंद्र शर्मा (Mahendra Sharma of Central Workshop) ने बताया कि जरूरी सामान की कमी के कारण प्लांट में काम बंद था। अब सामान उपलब्ध हो गया है और रिसोलिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। जमा हुए टायरों को जल्द निपटाने के लिए अवकाश के दिनों में भी काम किया जाएगा।