{"vars":{"id": "93802:4123"}}

धांसू अंडरपास से आवागमन हुआ सुचारू

Hisar News : कई दिनों से ठप पड़ा धांसू अंडरपास पर आवागमन शुरू हो गया है। रेलवे ने जलभराव की समस्या पर संज्ञान लेते हुए अंडरपास में भरे पानी को ट्रैक्टर की मदद से पाइप लगाकार बाहर निकाल दिया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार-लुधियाना रेलवे लाइन पर धान्सू के अंडरपास नंबर-50 (Dhansu Underpass No. 50) में जलभराव की समस्या का रेलवे प्रशासन ने समाधान कर दिया है। अंडरपास में जमा पानी को ट्रैक्टर की मदद से पाइप के जरिए बाहर निकाल दिया गया। इससे लंबे समय से रास्ता बंद होने के कारण परेशान क्षेत्रवासियों को राहत मिली है।

माइनर के ओवरफ्लो से बनी जलभराव की स्थिती

 

धान्सू अंडरपास में भूमिगत जल के रिसाव और नजदीकी माइनर (minor) से पानी ओवरफ्लो होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। धीरे-धीरे पानी का स्तर इतना बढ़ गया था कि अंडरपास पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया था। ऐसे में यहां से वाहनों और ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया था। पानी अधिक होने के कारण लोगों को दुर्घटना का डर भी बना हुआ था।

प्रधाानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 1.27 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

ग्रामीणों ने जताया आभार 

 

रेलवे प्रशासन (railway prashasan hisar) ने मामले पर संज्ञान लिया और अंडरपास में जमा पानी को निकलवाने की व्यवस्था की। ट्रैक्टर के माध्यम से पाइप लगाकर पानी बाहर निकाला गया, जिससे आवागमन में आ रही बाधा दूर हुई। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान होने पर रेलवे प्रशासन का आभार जताया।