शहरों में दो और गांवो में 4 घंटे के भीतर बदले जाएंगे खराब ट्रांसफार्मर
HR Breaking News (hisar News) : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) ने बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं को समय पर राहत देने के लिए ट्रांसफार्मर बदलने की समयसीमा तय की है। अब शहरों में खराब ट्रांसफार्मर (kharab transformer) की जगह दो घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक सब-डिवीजन में ट्रांसफार्मरों (Transformers in subdivisions) का पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ मोबाइल ट्रॉली और वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। किसानों को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए खुद वाहन का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा।
9 दिसंबर को बिजली मंत्री करेंगे समीक्षा
बिजली मंत्री अनिल विज (Electricity Minister Anil Vij) 9 दिसंबर को प्रदेश के दोनों बिजली निगमों के कामकाज की समीक्षा करेंगे। बैठक से पहले एमडी विक्रम सिंह (MD Vikram Singh) ने अधिकारियों को विभागीय प्रदर्शन में सुधार लाने और तय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली, तकनीकी सुधार और उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े कामों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
जलभराव से निपटने की होगी तैयारी
बिजलीघरों और (hisar bijli nigam news) सब-स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें बारिश और बाढ़ के दौरान जलभराव से सुरक्षित रखने के इंतजाम किए जाएंगे। यदि किसी सब-स्टेशन में पानी भरने की स्थिति बनती है तो वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये बिजली आपूर्ति जारी रखने की योजना तैयार करनी होगी। इसके अलावा ओवरलोडेड सब-स्टेशनों (Overloaded sub-stations) का लोड कम करने और उनकी क्षमता बढ़ाने के काम प्राथमिकता से पूरे होंगे। एचवीपीएनएल (HVPNL) की ओर से चिह्नित लाइटनिंग अरेस्टर, अर्थिंग और जीओ स्विच से संबंधित लंबित कार्य भी पूरे करने होंगे।
डिफाल्टर परिसरों में नए कनेक्शन की होगी जांच, गड़बड़ी पर कटेगी सप्लाई
जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी रूप से काटे जा चुके हैं, उनके परिसरों का दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई जाएगी। ऐसे परिसरों में पुराने बकाया के बावजूद नए कनेक्शन जारी करने में किसी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी। नियम-8 के तहत विभागीय कार्रवाई और चार्जशीट जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यदि स्थायी रूप से डिस्कनेक्ट किए गए परिसर में दूसरा बिजली कनेक्शन चालू पाया जाता है तो उसे तुरंत काटा जाएगा।
बकाया वसूली के लिए राजस्व कानून के तहत भेजेंगे नोटिस
स्थायी रूप से कनेक्शन कटवा चुके उपभोक्ताओं पर बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए लैंड रेवेन्यू एक्ट (Land Revenue Act) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नोटिस जारी कर मामलों को तहसीलदारों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। वसूली में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान चलाने के साथ उपायुक्तों की मासिक बैठकों में भी इसकी समीक्षा की जाएगी।
बिजली चोरी के मामलों में तीन महीने में चालान पेश करना होगा
बिजली चोरी से जुड़े मामलों में एफआईआर दर्ज कराने से लेकर जांच और अदालत में चालान पेश करने तक की प्रक्रिया तय समय में पूरी करनी होगी। एफआईआर दर्ज होने के तीन महीने के भीतर चालान अदालत में पेश करना अनिवार्य होगा। वहीं, पहले से लंबित मामलों का निपटारा एक महीने के अंदर करने के निर्देश दिए गए हैं। विजिलेंस विंग को पहली बार चोरी करते पकड़े गए, जुर्माना भरकर मामला निपटाने वाले और दोबारा चोरी करने वाले उपभोक्ताओं का अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार करने को कहा गया है।