{"vars":{"id": "93802:4123"}}

लुवास में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई एकता की शपथ

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने कुलपति सचिवालय में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

 

HR Breaking News - इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राम नजर चौधरी, विस्तार शिक्षा निदेशक एवं अधिष्ठाता स्नातकोत्तर डॉ. गौतम, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता, मानव संसाधन एवं प्रबंधन निदेशिका डॉ. सोनिया सिंधु, डेयरी साइंस कॉलेज (Dairy Science College) की अधिष्ठाता डॉ. सुशीला मान, आईपीवीएस निदेशक डॉ. संजय यादव, पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनीश यादव, लेखा नियंत्रक श्री विकास खरब तथा OSD डॉ. रविन्द्र सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ के दौरान सभी ने सत्यनिष्ठा से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लिया। उन्होंने देशवासियों के बीच एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश फैलाने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) की दूरदर्शिता और उनके कार्यों से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प भी लिया।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के सभी विभागों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस (rashtriya ekta divas) के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों में शिक्षकों, कर्मचारियों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस प्रकार विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संदेश दिया।