{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हाइवे के किनारे महिलाएं चला सकेगी खुद का बिजनेस, सरकार देगी जमीन

Hisar News : प्रदेश सरकार की और से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाने के लिए अनकों प्रयास किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में जिले की स्वंय सहायता ग्रुप की महीलाओं को सरकार की और से पट्‌टे पर जमीन दिलाई जाएगी ताकी वे अपना खुद का बिजनेस चला सके। चलिए जानतें हैं किन इलाकों के ग्रुप की महिलाओं को ये सुविधा मिलेगी।  

 

HR Breaking News (Hisar News) : स्वयं सहायता समूह (self help group news) की महिलाओं द्वारा हाथों से बने सामान, घरेलु खाद्य उत्पाद और दूसरी कलाकृतियों को हाईवे से गुजरने वाले लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (haryana rajya gramin aajeevika mission) के तहत स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे दुकान खोलने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत की जमीन पट्टे पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थाई जगह मिल सकेगी और उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

इन हाइवे पर जमीन देने की तैयारी (self help group news hisar)

योजना के तहत हिसार-दिल्ली (hisar-delhi highway), हिसार-सिरसा (hisar-sirsa highway), हिसार-राजगढ़ और हिसार-बरवाला मार्गों पर पड़ने वाले गांवों में उपयुक्त जमीन की पहचान की जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायतों से संपर्क किया जा रहा है। दुकानों के लिए कितनी जमीन की जरूरत होगी। इसका आकार भी तय किया जाएगा। जमीन उपलब्ध होने के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दुकान शुरू करने का मौका मिलेगा।

किराये पर दुकान लेने की होगी परेशानी

विभाग के (hisar latest news) अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार अभी स्वंय-सहायता समूह की कई महिलाओं के सामने अपने उत्पाद बेचने के लिए उचित जगह की कमी है। हाईवे के किनारे दुकान किराए पर लेना महंगा पड़ता है। ऐसे में पंचायत की जमीन पट्टे पर मिलने से समूह को कम खर्चे में कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा। हाईवे पर दुकान होने से स्थानीय लोगों के साथ दूसरे शहरों से आने जाने वाले ग्राहक भी  उत्पाद खरीद सकेंगे। इससे महिलाओं को बिक्री बढ़ाने के साथ बाजार की मांग समझने में भी मदद मिलेगी। 

चार प्रमुख मार्गों पर जगह होगी चिह्नित (latest news hisar)

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र के अनुसार प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता दी जा रही है। चार प्रमुख मार्गों के गांव में जमीन चिन्हित करने के लिए पंचायत से बातचीत की जा रही है। इस पहल से ग्रामीण महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

टाउन पार्क की कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी भी समूह को सौंपने की तैयारी

हिसार में स्वयं सहायता समूह (self help group update) को पहले ही पांच स्थानों पर दुकानें उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा टाउन पार्क (town park hisar) में कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी स्वंय सहायता महिला समूह को देने का प्रस्ताव है। वहीं राजगुरु मार्केट (rajguru market news) की पार्किंग का संचालन भी स्वंय सहायता समूह कर रहा है। अब हाईवे के किनारे दुकान खोलने की योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को भी अपने उत्पादों की बिक्री के लिए रोजगार के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा।