{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 24 October 2026: कर्क वालों के लिए समय अनुकूल, मीन वाले जोखिम उठाने को तैयार रहेंगे

 

Rashifal 24 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध सुधारने के प्रयासों में सफलता मिल सकती है। वृषभ (Taurus) वालों को नए समझौतों और सौदों पर ध्यान देने से लाभ मिलने के योग हैं। कर्क (Cancer) वालों के लिए नौकरी, नए घर या तबादले के लिहाज से समय अनुकूल रह सकता है। सिंह (Leo) वालों को कारोबारी विस्तार में सफलता मिल सकती है। वहीं मीन (Pisces) राशि वाले बड़ी सफलता पाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करेंगे और कोई बड़ा जोखिम भी उठा सकते हैं।

मेष : शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास सफल रहेंगे। अपनी सार्वजनिक छवि बनाए रखने के लिए सावधानी से आगे बढ़ें। जोखिम उठाने से बचें, नुकसान की आशंका है।

वृष : शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : प्राथमिकताओं की अनदेखी से समस्याएं बढ़ सकती हैं। रूठे मित्रों को मना लेंगे। नए समझौतों व सौदों पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी। गलतियों को सुधारने के लिए कार्यों पर पुनर्विचार जरूरी है।

मिथुन : शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : सही निर्णय ले पाना कठिन होगा। परस्पर विचार-विमर्श कर आगे बढ़ें, यह आसान होगा। लोगों को भ्रमित करने की कोशिश नाकाम रहेगी। मित्रों और परिजनों के सहयोग से बिखरे काम समेट लेंगे।

कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी : यह समय नए घर, नौकरी या तबादले के लिए अनुकूल है। आपके आसपास चालाक लोगों का जमावड़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मामूली बदलाव से बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

सिंह : शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : परिवार के साथ वक्त बिताकर खुशी मिलेगी। कारोबारी विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। मजबूत इरादों के साथ जिस काम में भी हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : साझेदारी में चल रहे टकराव के चलते आप काम छोड़ सकते हैं। सुख-सुविधाएं जुटाने के लिए धन की व्यवस्था हो सकती है। आप भावी योजनाएं बनाते हुए आगे बढ़ेंगे। यात्रा का प्रबल योग है।

तुला : शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : आपके सामने एकाधिक विकल्प रहेंगे और आप बुजुर्गों के सहयोग से सही फैसले कर पाएंगे। निजी राय को काम पर हावी न होने दें। विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : पुराने विवाद को सुलझाने के लिए नरमी से पेश आना होगा। अपनी सामर्थ्य का भरपूर उपयोग कर कार्यक्षेत्र में बेहतर उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। शुभ बोलकर आप खुद मुश्किल में पड़ जाएंगे।

धनु : शुभ अंक 1, शुभ रंग बैंगनी : आप जिन्हें दिल से चाहते हैं, उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : जिन कामों को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनमें एकाएक बाधा आ सकती है। रुक-रुक कर मिल रहे लाभ से सफलता का मजा किरकिरा हो सकता है। वैभव के सामान पर खर्च करेंगे।

कुंभ : शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : आप बढ़ते काम व जिम्मेदारी को बांटकर आगे बढ़ेंगे। कारोबार में पूंजी निवेश के शानदार परिणाम मिलेंगे। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन वैचारिक आदान-प्रदान से उलझनें दूर होंगी।

मीन : शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : संकट में दोस्तों की मदद कर खुशी मिलेगी। मेहनत का परिणाम सुखद रहेगा। बड़ी सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने होंगे। जिद में आकर आप कोई बड़ा जोखिम उठा सकते हैं।