{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 26 September 2026: तुला वाले कारोबार में करेंगे निवेश, वृश्चिक वालों के प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे

 

Rashifal 26 September 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है और व्यावसायिक सौदे हाथ आने के योग हैं। कर्क (Cancer) वालों के काम को लेकर अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है, जबकि तुला (Libra) वालों के लिए कारोबार में नए निवेश की संभावना है। वहीं वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों के प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है। मकर (Capricorn) वालों को लापरवाही से बचना होगा और मीन (Pisces) वालों को लेनदेन के मामलों में सावधानी रखनी होगी। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।

मेष (Aries) — शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : मानसिक तनाव दूर होगा और आप बड़ा निर्णय लेने की स्थिति में होंगे। व्यावसायिक सौदे हाथ आ सकते हैं। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेगी। अपने लोगों की बेवफाई दुखी कर सकती है। आस्था बढ़ेगी।

वृषभ (Taurus) — शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : भागदौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आत्मविश्वास की कमी प्रगति में बाधा बन सकती है। जल्दबाजी में लिए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में खींचतान संभव है।

मिथुन (Gemini) — शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद : नई जगह व नए माहौल में सुकून महसूस करेंगे। विरोधियों के कारण परेशान रहेंगे। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। सही वक्त का इंतजार करें, हड़बड़ी में लिए फैसले हानिकारक साबित हो सकते हैं।

कर्क (Cancer) — शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : काम को लेकर अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है। झूठा आश्वासन खुद के लिए मुसीबत बनेगा। परिवार की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे। रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा।

सिंह (Leo) — शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : परिवार व मित्रों का भरोसा जीतना मुश्किल होगा। बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर बड़ा खर्च संभव है। राजकीय मामले सुलझेंगे।

कन्या (Virgo) — शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : विरोधी आपके कामों में दखल देने का प्रयास करेंगे। ऐशो-आराम के साधनों पर बड़ा खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। भय की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

तुला (Libra) — शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : आप स्वास्थ्य की अनदेखी कर बैठेंगे। निजी काम के लिए सिफारिश करवानी पड़ सकती है। कारोबार में नए निवेश की संभावना है। खर्चों में कटौती का प्रयास करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा। धैर्य रखें।

वृश्चिक (Scorpio) — शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : कार्यक्षेत्र में रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। नई योजना में धन की कमी से बाधा आ सकती है। परिणय संबंधों में टकराव संभव है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की उम्मीद है।

धनु (Sagittarius) — शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : निजी काम निकलवाने में सफलता मिलेगी। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। तनाव की स्थिति स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह रहेगी। जल्दबाजी में रखे गए प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं।

मकर (Capricorn) — शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : लापरवाही से अच्छी-खासी योजना में घाटा लग सकता है। कार्यस्थल पर भ्रम की स्थिति बन सकती है। यात्रा नुकसानदेह रहेगी। प्रभावशाली लोगों का साथ तरक्की दिला सकता है। विवाद से बचें।

कुंभ (Aquarius) — शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर सफलता के आसार बनेंगे। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रियजन के व्यवहार से खिन्नता महसूस करेंगे। आय में बढ़ोतरी संभव है।

मीन (Pisces) — शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : अनुभव की कमी आपके काम में झलकेगी। लेनदेन के मामले उलझ सकते हैं। विद्यार्थियों उच्च अध्ययन में बाधा से तनाव में रहेंगे। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे।