Rashifal 28 September 2026: मिथुन वालों की आय बढ़ेगी, वृश्चिक वालों को नई जिम्मेदारी मिलेगी
Rashifal 29 September 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के नए संपर्क बनेंगे और व्यापार विस्तार की संभावना है। मिथुन (Gemini) वालों की आय बढ़ने के योग हैं, जबकि कर्क (Cancer) वालों को पारिवारिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। वृश्चिक (Scorpio) राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं मकर (Capricorn) वालों को नए अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।
मेष शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : नए संपर्क बनेंगे और व्यापार विस्तार की संभावना है। आकस्मिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी। अत्यधिक खर्च के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृष शुभ अंक 1, शुभ रंग लाल : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। भाग्योदय के अवसर हाथ आ सकते हैं। आत्मविश्वास से सफलता हासिल करेंगे। भावनात्मक रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।
मिथुन शुभ अंक 7, शुभ रंग जामुनी : विवाद टालने की कोशिश विफल रहेगी। निजी कार्यक्रमों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। तीखी बातों से मित्र नाराज हो सकते हैं। आय बढ़ेगी।
कर्क शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : मनमौजी रवैया और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी आपको परेशानी में डाल सकती है। पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा, साथ ही आय में बढ़ोतरी की संभावना है। विवादास्पद मामले सुलझेंगे।
सिंह शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा : सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपको खुशी मिलेगी। नौकरी में बेहतर शुरुआत की संभावना है। प्रियजन का साथ मिलेगा। काम का बढ़ता बोझ चिंता बढ़ा सकता है। नए सौदे से लाभ होगा।
कन्या शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी : सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। समस्याओं का समाधान होगा। राजकीय मामलों में रुकावट आ सकती है। बाहरी दबाव में फैसले लेने से बचें। यात्रा फिलहाल टाल दें। धैर्य बनाए रखें।
तुला शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : मानसिक डर से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में नए समझौते हो सकते हैं। पुरानी बीमारी उभरने और व्यावसायिक लेनदेन में लापरवाही से नुकसान की आशंका है। नई योजनाओं के लिए दौड़धूप बनी रहेगी।
वृश्चिक शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : नियोजित रणनीति से काम करें, सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों की सलाह तरक्की में सहायक हो सकती है। मांगलिक कार्यों पर खर्च संभव है।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : उच्च शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च होने की संभावना है। निजी कामों को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। कार्यस्थल पर जल्दबाजी से बचें, नुकसान हो सकता है।
मकर शुभ अंक 2, शुभ रंग स्लेटी : युवाओं को नए अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर नई शुरुआत के भी योग हैं। बुजुर्गों की सेहत की चिंता बढ़ सकती है। नए रिश्तों में टकराव संभव है।
कुंभ शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : ले-देकर काम निकालने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। कानूनी मसले सुलझेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। अधिकारियों से खींचतान परेशान कर सकती है। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे।
मीन शुभ अंक 5, शुभ रंग बादामी : दुविधा छोड़कर काम में जुटें, लाभ होगा। पारिवारिक आयोजनों पर बढ़-चढ़कर खर्च करेंगे। पुराने झगड़े सुलझेंगे। समय के साथ कार्ययोजना में बदलाव संभव है। सेहत का ध्यान रखें।