{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 3 October 2026: सिंह वालों को आर्थिक लाभ, मकर वालों के काम से अधिकारी प्रसन्न होंगे

 

Rashifal 3 October 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है, जबकि वृषभ (Taurus) वालों के नए सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। सिंह (Leo) वालों को अधिक लाभ के आसार हैं और मकर (Capricorn) वालों के काम से अधिकारी प्रसन्न होंगे। वहीं कुंभ (Aquarius) वालों के करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के योग हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।

मेष शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नित नई मुश्किलें खड़ी होंगी। धीमी शुरुआत के बावजूद सफलता के आसार हैं। यात्रा कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। धैर्य रखें।

वृष शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी : नए सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा। निजी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। व्यर्थ की बातों में समय व धन खर्च होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। रिश्तों में चल रहा गतिरोध दूर होगा।

मिथुन शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद : स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। यात्रा में सावधानी बरतें। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। नए मित्र बनेंगे। तात्कालिक लाभ के चक्कर में अपना नुकसान कर लेंगे। आस्था बढ़ेगी।

कर्क शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : व्यावसायिक लेनदेन में लाभ मिल सकता है। परिवार की मदद से बिखरे काम समेट लेंगे। दुविधा आगे बढ़ने में बाधक रहेगी। भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से भी बड़ी सफलता मिलेगी।

सिंह शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : अधिक लाभ के आसार हैं। अटकी योजना फिर शुरू हो सकती है। तीखी बातों से मित्र नाराज होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।

कन्या शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा : व्यावसायिक मामलों में समझौता करना पड़ेगा। आप अपनी खुशियां सबके साथ बांटने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर चल रहा टकराव दूर होगा। अधीनस्थों के व्यवहार से खिन्नता बढ़ेगी।

तुला शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : वैभव के सामान पर खर्च करेंगे। जोड़-तोड़ करके अटके काम करवा लेंगे। लोग आपके मामलों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वृश्चिक शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : विपरीत स्थितियों में शांति व धैर्य बनाए रखें। करियर में बदलाव का मन बन सकता है। कानूनी पचड़ों में उलझे तो नुकसान संभव है। सोच-समझकर योजना आगे बढ़ाएं, लाभ मिल सकता है।

धनु शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : पारिवारिक समस्याओं के समाधान से राहत महसूस करेंगे। विरोधी उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। मन ही मन अनहोनी की आशंका बनी रहेगी। दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

मकर शुभ अंक 1, शुभ रंग बादामी : अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता संभव है। युवाओं को करियर में बदलाव के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ेगी।

कुंभ शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। मनचाही सफलता की राह आसान होगी। पुराने झगड़े सुलझने से राहत महसूस करेंगे। कारोबारी यात्रा संभव है। प्रणय संबंध मजबूत होंगे।

मीन शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला : मन की उलझन दूर होगी। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।