{"vars":{"id": "93802:4123"}}

navratri 2026 : इस बार 10 दिन चलेंगे नवरात्र, 2 दिन होगी अष्टमी, जानें मुहूर्त का समय

navratri 2026 kab se shuru hai : इस बात नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। शारदीय नवरात्र में इस बार अष्टमी 2 बार मनाई जाएगी। वहीं, नवरात्रे इस बार 10 दिन के होंगे। ऐसा पिछले 50 साल में छठी बार हो रहा है कि नवरात्र 10 दिन तक चलेंगे। ज्योतिषों की गणना में यह सामने आया है। चलिए जानते हैं इस बार नवरात्र में महत्वपूर्ण समय अवधियों के बारे में-
 

HR Breaking News (navratri 2026 october start and end date) शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू (navratri 2026 mein kab se shuru hai) हो जाएंगे। इसमें देश के करोड़ों भक्त माता रानी के प्रति अपनी आस्था को प्रकट करेंगे और व्रत भी रखेंगे। 10 दिन का नवरात्र काल रहने वाला है, जिसकी गणना काशी के ज्योतिषियों की तरफ से भी की गई है। नवरात्र का समय भारतीय ज्योतिष गणना के अनुसार चलता है। ऐसे में इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार यह इस बार 10 दिन का पड़ रहा है। 

 


इन दो दिन रहेगी अष्टमी (navratri 2026 date october list)
 

इस बार नवरात्र में अष्टमी दो दिन तक चलेगी। अष्टमी पर बहुत सारे लोग अपना व्रत खोलते हैं, वहीं बहुत लोग नवमी पर व्रत खोलते हैं। अष्टमी का योग 18 अक्टूबर को पूरे दिन तो 19 अक्टूबर को सुबह 7:53 तक रहेगा। ज्योतिषों की गणना के अनुसार इस बार तिथि क्षय न होकर सूर्योदय दो व्याप्त हो रहे हैं। दो दिनों की उदया तिथि मानी जाती है। ऐसे में अष्टमी 2 दिन की बन रही है, जिससे नवरात्र की अवधि 1 दिन बढ़ गई है। 

 

 

कब मनाया जाएगा दशहरा (Dashera kab hai)
 

नवरात्र की गणना के अनुसार अब दशहरा इस बार 20 अक्टूबर 2026 को है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभाग के ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवरात्र हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस बार प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9:19 पर शुरू (navratri 2026 start date and end date) हो रही है और 11 अक्टूबर की रात 9:30 बजे तक खत्म होगी। वहीं उदया तिथि के आधार पर नवरात्र का पहला दिन 11 अक्टूबर को ही माना जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग का सहयोग बना रहा है, जिस कारण देवी आराधना के लिए कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। 

 

हाथी पर होगा मां दुर्गा का आगमन (Navratri 2026 kab se hai) 
 

इस बार नवरात्रि रविवार से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में ज्योतिषों के अनुसार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, वहीं प्रस्थान मुर्गे पर होगा। घट स्थापना का शुभ समय देखे तो दोपहर 11:37 से 12:23 तक का रहेगा। 20 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे (Navratri end date) के बाद नवरात्र का पारण होगा।