{"vars":{"id": "93802:4123"}}

October 2026 rashifal : मिथुन, धनु, कुंभ, सिंह के लिए गुडलक लेकर आएगा अक्टूबर 2026, जानें 12 राशियों का कैसा रहेगा ये महीना

October 2026 rashifal : राशिफल के अनुसार हम अपने जीवन में आने वाले सुख-दुख, आर्थिक स्थिति तथा पारिवारिक माहौल को लेकर पहले से ही पता कर सकते हैं। अक्टूबर महीने का राशिफल भी कई लोगों के लिए खुशी भरे संकेत लेकर आया तो कोई लोगों को इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक अक्टूबर का महीना किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है। 
 

HR Breaking News (October 2026 rashifal) अक्टूबर 2026 का राशिफल मिथुन धनु कुंभ और सिंह के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आया है तो कोई लोगों को इस महीने नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। राशिफल के अनुसार हम अपने जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी चुनौतियों के बारे में पहले से पता करके आसान समाधान निकाल सकते हैं और अपने जीवन के कठिन फलों को आसानी से गुजार सकते हैं। ग्रह नक्षत्रों के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। चलिए जान लेते हैं अक्टूबर महीने का राशिफल किसके लिए किस तरह का संकेत लेकर आया है।


अक्टूबर 2026 का राशिफल (October 2026 rashifal)


मेष राशि (Aries Horoscope)


इस राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो रहा है क्योंकि इस महीने अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। महीने की शुरुआत में बिजनेस से जुड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नहीं शुरुआत के समय छोटी शीला प्रवाही आपके लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे महीना चलता जाएगा वैसे ही बिजनेस में तरक्की देखने को मिलेगी।  इस राशि की पढ़ाई करने वाले बच्चों को शुभ परिणाम मिलेगा और प्रेम संबंध में भी पार्टनर की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन पार्टनर के साथ बातचीत करते वक्त अपनी जुबान पर कंट्रोल करके वरना छोटी मोटी लड़ाई हो सकती है। परिवार में पुराने समय से चल रहा अभी बात खत्म हो सकता है और हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। 


वृषभ राशि (Taurus Horoscope)


इस राशि के जातकों को अक्टूबर महीने के दौरान बेफिजूल खर्च करने से बचना होगा। आधा महीना गुजर जाने के बाद सुख सुविधा से जुड़े सामान तथा घर की मरम्मत पर पैसा खर्च किया जा सकता है जिसका आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। महीने के आखिर में पैसे से जुड़ी समस्या खत्म हो सकती है और जमीन और कोर्ट कचहरी से चल रहे मामले में जीत हासिल हो सकती है और प्रेम संबंध एवं पारिवारिक सुख की दृष्टि से अक्टूबर महीने का आखिरी सप्ताह काफी ज्यादा बेहतरीन होगा। महीने के अंत में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती हैं लेकिन अगर खान-पान का ध्यान रखा जाए तो सब सही रहेगा। 


मिथुन राशि (Gemini Horoscope)


इस राशि के लोगों को अक्टूबर महीने में जीवन की बड़ी-बड़ी कठिनाइयों से निपटने के नए रास्ते मिलेंगे और महीने की शुरुआत में शुभ समाचार मिलने की संभावना है, अगर आप बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलने का भी योग दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीने के मध्य में सावधानी बरतनी होगी। मिथुन राशि के जातकों का इस महीने प्रभावित लोगों से संपर्क पड़ेगा जिनकी मदद से फायदा होने की संभावना है। अगर आप पहले से ही नौकरी पर हैं तो आपको प्रमोशन का मौका मिल सकता है और कमाई के नए स्रोत भी आपके सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर समय बिताने का मौका मिलेगा 

 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)


यह महीना आपके लिए काफी उतार चढ़ाव भरा रहेगा। महीने की शुरुआत में नौकरी में बदलाव जैसी समस्या आ सकती है लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला ना ले और बिजनेस से जुड़े लोगों को महीने की शुरुआत में कारोबार के सिलसिले में घर से काफी दूरी पर जाना पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह को अनदेखी करने से बचना होगा। इस महीने शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर की बहनों की कदर करें और उसके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)


इस राशि के जातक को अक्टूबर महीने में अपने भविष्य को चमकाने के अच्छे अवसर मिलेंगे तथा कारोबार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। नौकरी पैसा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है और बिजनेस के मामले में आपके पार्टनर की तरफ से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है और संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होगी। रिश्तेदार और मित्रों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा तथा महीने के आखिर में धन संबंधी समस्याएं भी काफी हद तक खत्म हो जाएंगे। ऐसे में इस राशि वाले लोगों के लिए अक्टूबर का महीना काफी ज्यादा खुशी भरा रह सकता है।

 
कन्या राशि (Virgo Horoscope)


इन लोगों को अक्टूबर के महीने में अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा वरना बनी हुई बात भी कर सकती है। महीने की शुरुआत में बिजनेस से जुड़े लोगों को काफी ज्यादा मेहनत करनी होगी और रुका हुआ कार्य भी मेहनत के दम पर पूरा किया जा सकता है। नौकरी पैसा लोगों के कार्य की सराहना की जाएगी। जीवन की कठिन समय में आपको अपनों का पूरा साथ मिलेगा और लव पार्टनर काफी मददगार साबित होगा। 


तुला राशि (Libra Horoscope)


इन लोगों को अक्टूबर महीने में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन महीने के दूसरे सप्ताह में कमाई बढ़ाने की पूरी पूरी संभावना है। बिजनेस से जुड़ी कोई पुरानी डील काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है और घर परिवार के सदस्यों की तरफ से सुख सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रसंग से जुड़ी चिंताएं दूर होगी और शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी अपने की जीत की बात सुनकर काफी ज्यादा खुश रहेंगे। 


वृश्चिक राशि  (Scorpio Horoscope)


महीने की शुरुआत में इन लोगों को घरेलू दिक्कतों की वजह से मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो इसका असर आपका कारोबार पर भी पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है लेकिन महीने के आखिर में कोर्ट कचहरी के मामले में जीत हासिल होने की भी संभावना है। महीने के दूसरे सप्ताह में सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। किसी भी लापरवाही की वजह से कोई निवेश न करें और बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने लव पार्टनर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए वरना नुकसान भी हो सकता है। रिश्तो को बेहतरीन बनाए रखने के लिए अपने क्रोध और अपनी जुबान पर कंट्रोल रखे।


धनु राशि (Sagittarius Horoscope)


इस राशि के लोगों को महीने की शुरुआत में नए काम शुरुआत करने का मौका मिलेगा और बिजनेस से जुड़े लोगों को भी कारोबार में फायदा होने की संभावना है। अनजान व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन करने से बचें और इस राशि के लोगों को जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का मौका भी मिल सकता है। परीक्षा की तैयारी कर रही उम्मीदवारों को अच्छे रिजल्ट मिलने की संभावना है। लव लाइफ में विश्वास मजबूत होगा और रुके हुए धन की प्राप्ति भी हो सकती है। 


मकर राशि (Capricorn Horoscope)


मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना बड़े बदलाव से भरा रहने वाला है। इन लोगों को महीने की शुरुआत में बिजनेस से जुड़े फैसले लेते वक्त सावधानी बरतनी होगी और सेहत का भी ध्यान रखना होगा। महीने की शुरुआत में बेफिजूल खर्च करने से बचें और बिजनेस की दृष्टि से देखा जाए तो महीने का दूसरा सप्ताह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्य क्षेत्र में आपकी काम से हर कोई खुश होगा।  महीने का आखिरी सप्ताह ज्यादातर धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल ऊपर गुजर जाएगा।


कुंभ राशि  (Aquarius Horoscope)


कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अक्तूबर का महीन शुभ और लाभदायक रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा के योग हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। निवेश और रुके हुए धन की प्राप्ति के संकेत हैं। हालांकि, महीने के मध्य में सेहत का विशेष ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।


मीन राशि (Pisces Horoscope)


मीन राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी से बचें। महीनें के बीच में पारिवारिक चिंता और खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखें। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए जुबान और व्यवहार पर कंट्रोल रखें। प्रेम संबंधों में भी सावधानी बरतें।