{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 1 October 2026: सिंह वाले साझेदारी में काम शुरू करेंगे, कन्या वालों का प्रॉपर्टी विवाद सुलझेगा

 

Rashifal 1 october 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के नए सौदे हाथ आ सकते हैं, लेकिन कार्यस्थल पर टकराव परेशान कर सकता है। मिथुन (Gemini) वालों के लिए व्यापारिक सौदे लाभदायक रहने और कानूनी मामलों के समाधान से राहत मिलने के संकेत हैं। सिंह (Leo) वाले साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं, जबकि कन्या (Virgo) वालों का प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझने की उम्मीद है। वहीं कुंभ (Aquarius) वालों को मुश्किल कामों में सफलता और कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।

मेष — शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : नए सौदे हाथ आ सकते हैं। कार्यस्थल पर टकराव परेशान करेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय बढ़ेगी। महत्वपूर्ण काम पहले करें, बाद में सुविधा मिलना मुश्किल है।

वृष — शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा : स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बनते कामों में बाधा आने से परेशान रहेंगे। छोटी-छोटी बातें मन को दुखी कर सकती हैं। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। मांगलिक खर्च की संभावना है।

मिथुन — शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : मानसिक तनाव कम होगा। व्यापारिक सौदे लाभदायक रहेंगे। भाग्य अनुकूल रहने से थोड़े प्रयास से सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों के समाधान से राहत महसूस करेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा।

कर्क — शुभ अंक 8, शुभ रंग काला : राजकीय मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। मानसिक असमंजस समाप्त होने से सुकून मिलेगा। पारिवारिक आयोजनों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। धैर्य बनाए रखें।

सिंह — शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। उलझनें दूर होंगी। करियर को नई दिशा देने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक सरोकार से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। लापरवाही से अच्छे सौदे गंवा बैठेंगे।

कन्या — शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : पारिवारिक मामले सुलझने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सुलझेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में टकराव संभव है।

तुला — शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में निकटता बढ़ेगी। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता होगी। अपनी मेहनत से विपरीत हालात को भी पक्ष में कर लेंगे।

वृश्चिक — शुभ अंक 5, शुभ रंग गुलाबी : अटका धन मिलने के आसार हैं। बातचीत से बड़ी मुश्किल सुलझ सकती है। कारोबारी मामलों में बाहरी दखल से समस्या संभव है। वाहन खरीदने का मन बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु — शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : आत्मविश्वास का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। परिवार का साथ तरक्की दिला सकता है। दौड़-धूप करके उलझे मामले निपटा लेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।

मकर — शुभ अंक 6, शुभ रंग आसमानी : खर्च की अधिकता परेशान करेगी। सुविधा नहीं मिलने से काम छोड़ने का मन बनेगा। आपका बदला हुआ स्वभाव सहयोगियों को हैरान कर सकता है। कारोबार का विस्तार संभव है।

कुंभ — शुभ अंक 3, शुभ रंग बैंगनी : समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आय में बढ़ोतरी के प्रयास सफल रहेंगे। मुश्किल काम सहज ही पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्तों में चल रहा टकराव दूर होगा। कार्यस्थल पर सबका सहयोग मिलेगा।

मीन — शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : लेनदेन के मामले सुलझने से राहत मिलेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। मन का डर दूर हो सकता है। नई योजनाओं में निवेश संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।