{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 19 September 2026: मेष वालों के लिए नए सौदे लाभदायक, मीन वालों के प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे

 

Rashifal 19 September 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा. किसी राशि के जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, तो किसी को कामकाज के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार, नौकरी, परिवार, धन और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े मामलों में ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक सभी राशियों का आज का राशिफल और आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries) शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : अटके काम आसानी से पूरे होंगे. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. व्यक्तिगत समस्या सुलझने से राहत मिलेगी. नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जल्दबाजी में फैसला न लें, नुकसान संभव है.

वृषभ (Taurus) शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : निजी कामों को लेकर लगातार दौड़धूप बनी रहेगी. स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. वैभव के सामान पर बड़ा खर्च संभव है. आपका खुला व्यवहार लोगों को अखर सकता है। धैर्य रखें.

मिथुन (Gemini) शुभ अंक 3, शुभ रंग नारंगी : व्यावसायिक लेनदेन और आयात-निर्यात में बड़े समझौतों से शानदार सफलता मिलने की उम्मीद है. युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. मित्रों से कहासुनी होने की आशंका है.

कर्क (Cancer) शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी : कार्यस्थल पर विरोधाभासी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. काम की अधिकता के चलते आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. एक साथ कई परेशानियों से घिरने की आशंका है. शांत रहें.

सिंह (Leo) शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : व्यावसायिक सौदे लाभदायी रहेंगे. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं. तनाव के चलते अनिर्णय की स्थिति रहेगी. मुश्किलों से निकलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. मित्र मिलेंगे.

कन्या (Virgo) शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : झूठ बोलने और अति आत्मविश्वास से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. अपनों का साथ परिवार व मित्रों की अपेक्षाएं पूरी करने में संबल देगा. परिणय संबंधों का गतिरोध दूर हो सकता है.

तुला (Libra) शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : नई-नई समस्याएं आपको परेशान करेंगी. नए माहौल में खुद को ढालना मुश्किल हो सकता है. आपको हर परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना होगा. संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा.

वृश्चिक (Scorpio) शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा : अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप दिन-रात मेहनत करेंगे. अधिकारियों की नाराजगी और परिणय संबंधों में बढ़ती दूरियां आपको दुखी कर सकती हैं. सोच-समझकर पूंजी निवेश करें.

धनु (Sagittarius) शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : आप कोई भी समझौता अपनी शर्तों पर करना चाहेंगे, लेकिन इसमें नाकाम रहेंगे. कार्यस्थल की व्यवस्था को लेकर चिंतित रहेंगे. विरोधी आपके सामने पराजित महसूस करेंगे.

मकर (Capricorn) शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी : बिखरे काम समेटना भी आपके लिए समस्या बन सकता है. सहयोगी आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं. लगातार चल रही उथल-पुथल के कारण आप कार्यक्षेत्र बदलने का मन बना सकते हैं.

कुंभ (Aquarius) शुभ अंक 7, शुभ रंग काला : कारोबार में आप हर विकल्प के लिए तैयार रहें. पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है. लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है. खर्चों में कटौती का प्रयास करें, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.

मीन (Pisces) शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजी : विरोधियों से निपटने के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ें. नई योजना में पूंजी निवेश लाभदायी हो सकता है. प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की संभावना बनेगी. जोखिम न लें.