Rashifal 22 October 2026: वृष वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धनु वाले लक्ष्य साधने में सफल होंगे
Rashifal 22 October 2026:आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को तनाव से छुटकारा मिलने और नए सौदों से लाभ होने के योग हैं। वृषभ (Taurus) वालों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अटके काम पूरे हो सकते हैं। कर्क (Cancer) वालों को नए काम की शुरुआत में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि तुला (Libra) वालों को लंबे समय से प्रतीक्षित सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं धनु (Sagittarius) राशि वाले परिवार और मित्रों के सहयोग से अपने लक्ष्य साधने में सफल हो सकते हैं।
मेष : शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : तनाव से छुटकारा मिलेगा। नए सौदे हाथ में आने से अच्छा लाभ मिल सकता है। भावनात्मक रिश्तों में नई शुरुआत हो सकती है। शांति और धैर्य से काम करें, सफलता कदम चूमेगी। मित्र मिलेंगे।
वृष : शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य के अटके काम पूरे करवा लेंगे। प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। निजी काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। सोच-समझकर निवेश करें।
मिथुन : शुभ अंक 4, शुभ रंग स्लेटी : सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नए रंग भर देगी। कार्ययोजना की योजना को गति मिलेगी। छोटे-छोटे प्रयास मुश्किलों से उबार सकते हैं। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे।
कर्क : शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी : तय कार्यक्रम में बदलाव से परेशानी संभव है। नए काम की शुरुआत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अधिकारियों आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। कानूनी मसले सुलझने के आसार हैं।
सिंह : शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में सुधार के लिए धन की जरूरत महसूस होगी। व्यस्तता के कारण आप अपनों की अनदेखी भी कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।
कन्या : शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी : धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। कानूनी मसले सुलझने की उम्मीद है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों को तलाशना लाभकारी रहेगा। आय बेहतर बनेगी।
तुला : शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी : व्यावसायिक लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका है। लंबे समय से आप जिस सफलता की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसे जल्द ही हासिल कर लेंगे। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : विपरीत विचारों वाले लोगों के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल होगा। कानूनी मामले परेशान कर सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। सूझबूझ से चल रहा टकराव दूर हो सकता है।
धनु : शुभ अंक 7, शुभ रंग बैंगनी : अनिर्णय की स्थिति नुकसानदायी हो सकती है। मन की बात मित्रों से कह देने से राहत मिल सकती है। परिवार एवं मित्रों के सहयोग से लक्ष्य साधने में सफल होंगे। विवाद से बचें।
मकर : शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : यह समय आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। कारोबार विस्तार के अवसर मिलेंगे। करियर में सफलता हासिल करने के लिए आप दिन-रात मेहनत करेंगे। विवादों का निपटारा होगा।
कुंभ : शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा : साझों में काम करने का प्रस्ताव रहेगा। अधिकारी आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आप नई योजना बनाने से पहले प्राथमिकताओं को निर्धारित करने की कोशिश करेंगे। धैर्य रखें।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : कलात्मक कार्यों से जुड़े लोगों की सफलता की उम्मीद है। जरूरतों में बिना सोचे-समझे फैसले लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने में सफलता मिलेगी। परिवार के मामलों में मन बनेगा।