{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 23 September 2026: मेष वालों को प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ, कन्या वालों की बाधाएं दूर होगी

 

Rashifal 23 September 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग बदलाव लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिलने के योग हैं, जबकि वृषभ (Taurus) वालों को कम प्रयास में बड़ा लाभ मिल सकता है। कर्क (Cancer) राशि वालों की कारोबारी योजनाएं आगे बढ़ेंगी और सिंह (Leo) वालों को अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। वहीं कन्या (Virgo) राशि वालों के कामकाज में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। मीन (Pisces) वालों के लिए नौकरी की तलाश पूरी होने और कारोबार से लाभ के संकेत हैं।

मेष (Aries) शुभ अंक 7, शुभ रंग नारंगी : प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारी आने से व्यस्तता बढ़ेगी। रुकी हुई पदोन्नति मिलने के आसार हैं। व्यावसायिक सौदे मिलने से कारोबार का विस्तार हो सकता है। यात्रा सुखद रहेगी।

वृषभ (Taurus) शुभ अंक 9, शुभ रंग बादामी : व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद करने के बजाय काम पर ध्यान दें। भाग्य अनुकूल होने से कम प्रयास में बड़ा लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।

मिथुन (Gemini) शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : कर्जदारी के चलते परेशानी संभव है। भावनात्मक संबंधों में चल रहा गतिरोध दूर होगा। मित्रों से कहासुनी दुखी कर सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। निजी काम के सिलसिले में यात्रा होगी।

कर्क (Cancer) शुभ अंक 2, शुभ रंग भूरा : परिवार के सहयोग से बिगड़े काम समेट लेंगे। नए काम और सुख-सुविधाओं पर खर्च के लिए धन का प्रबंध होगा। आप कारोबारी योजनाओं को अमली जामा पहना सकते हैं। निवेश शुभ है।

सिंह (Leo) शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : दिखावे के कारण कर्ज की नौबत आ सकती है। अटका हुआ धन मिलने के आसार हैं। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराना रोग उभरने से परेशानी होगी।

कन्या (Virgo) शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी : कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आय-व्यय का असंतुलन चिंता बढ़ा सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला (Libra) शुभ अंक 4, शुभ रंग पीला : कार्यक्षेत्र में सबका सहयोग मिलेगा। आप रूठे मित्रों को भी मना लेंगे। जमीन या वाहन खरीदने के योग हैं। सेहत के मामले में खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक (Scorpio) शुभ अंक 8, शुभ रंग लाल : क्रोध में कही बातें संबंध बिगाड़ सकती हैं, संयम रखें। आत्मविश्वास और मेहनत से दुविधा दूर होगी और सफलता मिलेगी। प्रियजन की खुशखबरी उत्साह बढ़ाएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु (Sagittarius) शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : सामूहिक कार्यों में सहयोग मिलेगा। मित्रों से उलझने के बजाय साझा करने पर समाधान निकलेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें वरना नुकसान संभव है। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज होंगे।

मकर (Capricorn) शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद : प्रसन्नता के साथ दिन शुरू होगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। आपकी मेहनत से रुके-काम व रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से करियर को नई दिशा मिलेगी।

कुंभ (Aquarius) शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : नई योजनाओं की शुरुआत में परेशानी होगी। समय पर मदद नहीं मिलने से नुकसान संभव है। अचानक आई समस्याएं और आर्थिक तंगी से मनोबल कमजोर होगा। यात्रा का योग है।

मीन (Pisces) शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : नौकरी की तलाश पूरी होगी। आयात-निर्यात के कारोबार से लाभ होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। विरोधी भी अब सहयोग के लिए आगे आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।