{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Rashifal 27 September 2026: धनु वाले धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे, मकर वालों के अटके काम पूरे होंगे

 

Rashifal 27 September 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों के लिए बड़े लाभ की संभावना बनेगी और वैचारिक गतिरोध दूर हो सकता है। कर्क (Cancer) वालों के लिए कार्यक्षेत्र की स्थितियां पक्ष में रहेंगी, जबकि सिंह (Leo) वालों के आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। धनु (Sagittarius) राशि वालों के लिए धार्मिक कार्यों पर खर्च की संभावना है और अटका धन मिलने के आसार हैं। वहीं मकर (Capricorn) वालों के दौड़-धूप से अटके काम पूरे हो सकते हैं। जानिए मेष (Aries) से मीन (Pisces) तक आज का राशिफल।

मेष - शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : बड़े लाभ की संभावना बनेगी। लोगों से संबंध मधुर होंगे और भावनात्मक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। अपनी कुशलता से सबका दिल जीत लेंगे।

वृष - शुभ अंक 8, शुभ रंग नारंगी : लंबे समय से रुके हुए महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ उलझे मामले तनाव का कारण बन सकते हैं। धैर्य बनाए रखें।

मिथुन - शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : सितारे अनुकूल हैं, नए व्यावसायिक समझौते आपके भाग्योदय का कारण बनेंगे। भविष्य को ध्यान में रखकर नई परियोजनाओं की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। घूमने का कार्यक्रम बनेगा।

कर्क - शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला : बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। कारोबारी मंदी से उबरने की उम्मीद रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। यात्रा टालना बेहतर है।

सिंह - शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : आत्मविश्वास से मुश्किल काम भी आसान होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। अधिकारियों के सहयोग से लाभ मिलने की उम्मीद है। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

कन्या - शुभ अंक 5, शुभ रंग सफेद : नौकरी में बदलाव के आसार बनेंगे। सफलता के लिए दौड़धूप करनी पड़ सकती है। कामकाज की गति धीमी हो सकती है। युवाओं को अपने प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

तुला - शुभ अंक 8, शुभ रंग जामुनी : आप कार्यस्थल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। टकराव की स्थिति टलने से राहत मिलेगी। मांगलिक खर्च की संभावना बनेगी।

वृश्चिक - शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी : पारिवारिक मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। आप नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यस्थल की व्यवस्था बनाने के लिए कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु - शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी : दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। धार्मिक खर्च की संभावना बनेगी। अटका धन मिलने के आसार हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। विवादास्पद मामले सुलझने की उम्मीद है।

मकर - शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला : दौड़-धूप से अटके काम पूरे हो जाएंगे। बड़ी सफलता के लिए आपको योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी। मानसिक तनाव कम होगा।

कुंभ - शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : नई योजना की शुरुआत में कठिनाई आ सकती है। सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही उलझने दूर होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विनम्र रहें।

मीन - शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला : विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, उन्हें अध्ययन में सफलता संभव है। कार्यस्थल पर सहयोग नहीं मिलने से परेशानी होगी। आपको परिवार में कोई बड़ी भूमिका निभानी पड़ सकती है।