Rashifal 6 October 2026: मेष वाले प्रियजन से उपहार पाकर खुश होंगे, मकर वालों का भाग्योदय
Rashifal 6 October 2026: आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। मेष (Aries) राशि वालों को प्रियजन से उपहार मिलने से खुशी होगी और सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़कर सुकून मिलेगा। वृषभ (Taurus) वालों के लिए कार्ययोजना में बदलाव से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। तुला (Libra) वालों का प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है, जबकि वृश्चिक (Scorpio) वालों को परिवार का साथ मिलेगा। वहीं मकर (Capricorn) वालों के भाग्योदय के अवसर बनेंगे और कुंभ (Aquarius) वालों के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के योग हैं।
मेष — शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी : प्रियजन से उपहार पाकर खुश होंगे। काम का बढ़ता बोझ चिंता का कारण बनेगा। साझेदारी में व्यापार की बेहतर शुरुआत होगी। सामाजिक कल्याण के कार्यक्रमों से जुड़कर सुकून मिलेगा।
वृष — शुभ अंक 3, शुभ रंग नीला : दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ेंगे, तो अच्छी सफलता हासिल करेंगे। कार्ययोजना में मामूली बदलाव करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में अड़चनता संभव है। राजकीय मामले सुलझेंगे।
मिथुन — शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाएंगे। वैभव के सामान पर बड़े खर्च की रूपरेखा बनेगी। अटका धन वसूल करने में सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
कर्क — शुभ अंक 5, शुभ रंग पीला : मित्रों से भेंट सुखद रहेगी। अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है। टकराव की स्थिति को टालने का प्रयास करें। धैर्य और खामोशी से निजी काम पूरा करें।
सिंह — शुभ अंक 4, शुभ रंग लाल : उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक लेन-देन में दूसरों पर भरोसा हानिप्रद हो सकता है। युवा वर्ग को सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
कन्या — शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी : आप लोगों से लगातार संपर्क साधने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को लेकर निरंतर संघर्ष करना होगा। धन से जुड़े मामलों को गंभीरता के साथ सुलझाने की जरूरत है।
तुला — शुभ अंक 3, शुभ रंग काला : प्रॉपर्टी विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। सहयोगियों की समस्याओं को धैर्य से निपटाने का प्रयास करें। मन ही मन किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
वृश्चिक — शुभ अंक 6, शुभ रंग नारंगी : परिवार का साथ खुशी देगा। आप किसी भी मुश्किल का सामना करने में सक्षम रहेंगे। अपनी चतुराई से अटके मामलों को निपटाने में सफल रहेंगे। पुराने सौदों का नवीनीकरण कर सकते हैं।
धनु — शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह से लिया गया फैसला लाभदायक रहेगा। घरेलू मामलों में बाहरी दखल से बात बिगड़ सकती है। राह की मुश्किलों से छुटकारा मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान दें।
मकर — शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला : पछताने की बजाय आगे की सोचें, भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। रिश्तों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। आस्था बढ़ेगी।
कुंभ — शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा : कुछ लोग साझे के तहत आपको उलझा सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रसन्नता होगी। कर्ज के चलते तनाव बढ़ सकता है।
मीन — शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद : आप परिवार व मित्रों से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेंगे। आय-व्यय में तालमेल का अभाव परेशान कर सकता है। कारोबारी सौदे लाभदायक रहेंगे। यात्रा का कार्यक्रम टलना पड़ सकता है।