{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal ka Rashifal 1 November : सिंह राशि वालों का भाग्य रहेगा सहायक, तुला राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, जानिए सभी का राशिफल

 

Kal ka Rashifal 1 November : जो लोग अपने दिन की शुरुआत राशिफल पढ़कर करते हैं, उनके जीवन में राशिफल का विशेष महत्व होता है। वो अपने रोजमर्रा के कामों की शुरूआत राशिफल पढ़कर ही करते हैं, जिससे वो आने वाली परेशानियों से सचेत हो जाते हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि कल किन राशि वालों का भाग्य सहायक रहने वाला है और किन जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

सिंह राशि के जातकों का भाग्य सहायक रहने वाला   

कल का दिन यानी 1 नवंबर 2026, 12 राशि के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आने वाला है। ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जहां कल सिंह राशि के जातकों का भाग्य सहायक रहने वाला है। वहीं, तुला राशि की मुश्किलें बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। ऐसे में आइए खबर में विस्तार से जानते हैं कि कल किस-किस राशि वाले जातकों का राशिफल क्या रहने वाला है।

मेष राशि (mesh rashi)
मेष राशि के जातक आत्म बल बनाए रखें। कार्य क्षेत्र में उनका वर्चस्व बढ़ेगा और जमा पूंजी भी बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होने के संकेत देख रहे हैं।

 

वृषभ राशि (Vreshb Rashi)
वृषभ राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहने वाला है। नई योजना में बिजी रहेंगे और नौकरी में स्थिति यथावत रहेगी।

 

मिथुन राशि (Mithun Rashi)
मिथुन राशि के जातकों के राजनीतिक संबंध सहायक रहने वाले हैं। संतान पक्ष से सुख मिलने की संकेत दिख रहे हैं और खर्चों पर कंट्रोल करें।

 

कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि की बात करें तो इन जातकों का मनोत्साह बना रहेगा और नौकरी में सराहना की जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत दिख रहे हैं।

 

सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों की बात करें तो उनका भाग्य सहायक रहने वाला है। नौकरी में अधिकार थोड़ा बढ़ सकता है और बिजनेस में नया अनुबंध संभव है।

 

कन्या राशि (Kanya Rashi)
कन्या राशि के जातकों के व्यक्तिगत संबंध सहायक रहने वाले हैं। नौकरी में अधिकारी अनुकूल रहेंगे और अटके काम बनने के संकेत दिख रहे हैं।

 

तुला राशि (tula rashi)
तुला राशि की बात करें तो स्वजनों से मनमुटाव ना करें और नौकरी में लापरवाही से थोड़ी परेशानी हो सकती है और ऐसे में खर्चे पर कंट्रोल करें।

 

वृश्चिक राशि (vrischk rashi)
वृश्चिक राशि की बात करें तो इन जातकों को नौकरी प्राप्ति का मौका मिलने के संकेत दिख रहे हैं। साझेदारी के बिजनेस में प्रॉफिट हो सकता है।

 

धनु राशि (Dhanu rashi)
धनु राशि के जातकों को आरोग्य सुख मिलेगा। नौकरी में थोड़ा दबाव बन सकता है। ऐसे में विरोधी शांत रहेंगे और संतान से सुख मिल सकता है।

मकर राशि (makar rashi)
मकर राशि के जातक पूर्वनियोजित कार्य में बिजी रहेंगे और नए बिजनेस में पूंजी इन्वेस्टमेंट संभव है।

कुंभ राशि (Kumbh rashi)
कुंभ राशि की बात करें इनका दिनमान सामान्य रहेगा और नए कार्य योजना में बिजी रहेंगे। नौकरी में काम बढ़ सकता है।

मीन राशि (meen rashi)
मीन राशि के जातकों को शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा और स्वविवेक से काम विशेष में सफलता मिलेगी।