Weekly Rashifal : नए सप्ताह में वृश्चिक को मिलेगा भाग्य का साथ, मकर को मिलेगी खुशखबरी, जानिए इस सप्ताह का राशिफल
HR Breaking News (Weekly Rashifal) : आने वाला सप्ताह (saptahik rashifal) किसी के लिए सफलता के नए रास्ते खोलेगा तो किसी को धैर्य के साथ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग, धन लाभ, यात्रा और कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह का राशिफल जानिए सभी राशियों के बारे में।
मेष राशि (mesh rashi)
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है। रविवार और सोमवार को आमदनी के मुकाबले खर्च अधिक होने से बजट बिगड़ सकता है। मंगलवार से परिस्थितियों में बदलाव आएगा और कामकाज में सुधार दिखेगा। गुरुवार और शुक्रवार को मन थोड़ा परेशान रह सकता है। शनिवार को सुखद समाचार मिलने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
वृषभ राशि (vrushabh rashi)
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए सकारात्मक रहने वाली है। धन संबंधी मामलों में राहत मिलेगी और रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। मंगलवार और बुधवार को अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। जरूरत के समय दूसरों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। गुरुवार से स्थितियां बेहतर होंगी, लेकिन शनिवार को विरोधियों की गतिविधियों से सतर्क रहना होगा।
मिथुन राशि (mithun rashi)
सप्ताह की शुरुआत मान-सम्मान और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत दे रही है। मंगलवार और बुधवार को पुराने अटके काम पूरे होने से राहत मिलेगी। हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। सप्ताह के अंतिम दिन संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि (kark rashi)
सप्ताह का शुरुआती दौर उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। अपने प्रयासों से कार्यों में संतोषजनक परिणाम हासिल कर सकेंगे। मंगलवार और बुधवार को कामकाज की रफ्तार बनी रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग भी मिल सकता है। शनिवार को अपेक्षा के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से मन थोड़ा निराश रह सकता है।
सिंह राशिफल (singh rashi)
सप्ताह के शुरुआती दो दिन कुछ उलझनों के बीच गुजर सकते हैं। मंगलवार से परिस्थितियां आपके अनुकूल होने लगेंगी। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को यात्रा के अवसर बन सकते हैं। शनिवार को आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने दम पर कई काम पूरे करने में सफल रहेंगे।
कन्या राशि (kanya rashi)
यह सप्ताह आपके लिए आगे बढ़ने के नए अवसर लेकर आ सकता है। शुरुआत में पुरानी चिंताओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। मंगलवार और बुधवार को कामकाज में कुछ रुकावटें आ सकती हैं और खर्च भी बढ़ेंगे। गुरुवार से समय दोबारा अनुकूल होने लगेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। शनिवार को दिन सामान्य गतिविधियों के साथ बीतेगा।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। मंगलवार और बुधवार को धन से जुड़े काम बनेंगे। गुरुवार और शुक्रवार भी राहत लेकर आएंगे, लेकिन शनिवार को खर्च बढ़ने और मानसिक चिंता रहने की आशंका है।
धनु राशि (dhanu rashi)
सप्ताह की शुरुआत में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मंगलवार से हालात आपके पक्ष में होने लगेंगे। बनाई गई योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा मौका मिलेगा। सप्ताह के आखिरी दिनों में काम का दबाव बढ़ सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा और शनिवार को आमदनी के साथ कार्यक्षेत्र में भी सुधार के संकेत हैं।
मकर राशि (makar rashi)
इस सप्ताह कोई अच्छी सूचना मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मंगलवार और बुधवार को आमदनी से जुड़े मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। गुरुवार से समय अनुकूल रहेगा। कामकाज में तेजी आएगी और मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे।
कुंभ राशि (kumbh rashi)
सप्ताह के शुरुआती दिनों में कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा करें। मंगलवार से स्थितियां सुधरेंगी और मित्रों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। गुरुवार और शुक्रवार को विवादों से दूर रहें। शनिवार को कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है।
मीन राशि (meen rashi)
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक परेशानियों से राहत दिला सकती है। धन से जुड़े अटके काम पूरे होने के साथ संतान पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। मंगलवार और बुधवार को मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। गुरुवार और शुक्रवार को समय आपके पक्ष में रहेगा। इस दौरान योजनाओं को सफलता मिलने के योग हैं। शनिवार को कुछ नई परेशानियां सामने आ सकती हैं।