Weekly Rashifal : 4 से 11 अक्टूबर का सप्ताह मेष और मकर के लिए लाभकारी, देखें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
HR Breaking News (Weekly Rashifal) : अक्टूबर का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए बदलाव और नया अवसर लेकर आ सकता है। चार से 11 अक्टूबर के बीच ग्रहों की स्थिति का असर नौकरी कारोबार धन और रिश्तों पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा रुके हुए काम बनते हुए दिख रहे हैं। इसमें आपकी करियर से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है। वहीं किसी राशि (Weekly Rashifal 2026) के जातकों द्वारा अपने लिए गए फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। आपको बता दे कि यह सप्ताह में मेकर मिथुन राशि के (october Weekly Rashifal) लिए लाभकारी रहने वाला है। चलिए जानते हैं कुल 12 राशियों का इस सप्ताह क्या राशिफल रहने वाला है।
मेष राशि (mesh rashi)
इस सप्ताह बातचीत के जरिए काम आगे बढ़ाने की संभावना है। पुराना प्रस्ताव, गृाहक या साझेदारी फिर चर्चा में आ सकती है। सप्ताह के बीच में पढ़ाई लेखन और रचनात्मक काम में रुचि बढ़ेगी। रिश्तो में पुरानी बाते दोबारा सामने आ सकती है। इसलिए समस्या की जड़ पर बात करना बेहतर होगा। साझेदारी में पैसों से जुड़ी शर्तें पहले ही स्पष्ट कर ले।
वृषभ राशि (vrushabh rashi)
कामकाज में सुधार के लिए नई व्यवस्था बनाने की जरूरत पड़ सकती है। आवेदन, दस्तावेज और प्रतियोगी तैयारी से जुड़े काम गति पकड़ सकते हैं। खर्चों पर नजर रखना जरुरी रहेगा। रिश्तो में समय न देने की शिकायत हो सकती है। सप्ताह के अंत तक अधूरे काम पूरे करने से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि (mithun rashi)
अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इंटरव्यू पढ़ाई, लेखन या प्रेजेंटेशन में प्रदर्शन बेहतर करने के अवसर बनेंगे। पुराने आकर्षण या किसी पुराने रिश्ते से दोबारा संपर्क हो सकता है। ऐसी स्थिति में आगे बढ़ने से पहले यह समझना जरूरी होगा कि दोनों पक्ष अब क्या चाहते हैं। मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।
कर्क राशि (kark rashi)
सप्ताह की शुरुआत में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है और कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप को दी जा सकती है। उत्साह ज्यादा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। घर से जुड़ी बड़ी खरीदारी करने से पहले बजट जरूर जांच ले। रिश्ते में आपकी व्यस्तता को लेकर गलतफहमी हो सकती है।
सिंह राशि (singh rashi)
इस सप्ताह अधूरे काम और तैयारी पर ध्यान देना होगा। पुराने संपर्क के जरिए कोई रुका हुआ आवेदन या प्रस्ताव फिर आगे बढ़ सकता है। कामकाज में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। रिश्तो में आपकी बातचीत का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए जरूरी मुद्दों पर सीधे संवाद करें। यात्रा या उपकरणों से जुड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
कन्या राशि (kanya rashi)
आर्थिक मामलों में मेहनत और उसकी सही कीमत इस सप्ताह में चर्चा में रह सकती है। रुका भुगतान, फीस या परिवार से जुड़े खर्चों पर बातचीत होगी। काम की गति बीच में कुछ धीमी महसूस हो सकती है। रिश्तो में बोलने के तरीके का असर पड़ेगा, इसलिए पुरानी नाराजगी को ताने या मजाक के बजाय साफ शब्दों में रखें।
तुला राशि (tula rashi)
नौकरी और प्राथमिकताओं निजी प्राथमिकताओं से जुड़े फैसलों पर फिर से विचार करना पड़ सकता है। कोई पुराना प्रस्ताव नए रूप में सामने आ सकता है। सहयोगियों और दोस्तों से हुई बातचीत आगे का रास्ता स्पष्ट कर सकती है। प्रेम संबंध में आकर्षण रहेगा। लेकिन उम्मीद को लेकर खुलकर बात करना जरूरी होगा। खरीदारी पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi)
सप्ताह की शुरुआत सीखने, सलाह लेने और आगे की योजना बनाने में बीत सकती है। कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ेगी। अपनी बात पर जरूरत से ज्यादा अड़े रहने से वरिष्ठ लोगों से मतभेद हो सकता है। खर्च यात्रा और निजी मामलों से जुड़े फैसलों को दोबारा जांचना फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के अंत में टीम या संपर्कों से सहयोग मिल सकता है।
धनु राशि (dhanu rashi)
पुराना सहयोग या कमाई से जुड़ा प्रस्ताव फिर चर्चा में आ सकता है। संपर्कों के जरिए नए अवसरों की जानकारी मिल सकती है। साझा काम और जरूरी कागजी काम पर ध्यान देना होगा। पढ़ाई या यात्रा की योजना आगे बढ़ सकती है। प्रेम और दोस्ती में अपेक्षाएं अलग होने पर बातचीत से स्थिती स्पष्ट करे।
मकर राशि (makar rashi)
यह सप्ताह करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण रह सकता है। ऑफिस में पुराने काम की समीक्षा या रूके हुए प्रस्ताव पर फिर से बातचीत शुरू हो सकती है। वरिष्ठों, सहयोगियों या क्लाइंट के जरीए आगे का रास्ता खुल सकता है। काम के साथ निजी रिश्तों को समय देना भी जरुरी रहेगा। साझेदारी में जिम्मेदारी और पैसों से जुड़े मामले को स्पष्ट रखें। 11 अक्टूबर के आसपास पेशेवर काम फिर प्राथमिकता में आ सकता है।
कुंभ राशि (kumbh rashi)
आगे की पढ़ाई कोर्स या दूसरे शहर में नौकरी जैसी पुरानी योजना फिर सामने आ सकती है। महत्वपूर्ण फैसलों से पहले दस्तावेज और शर्तों की जांच कर ले। रिश्तो में भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती हैं। यात्राएं की बुकिंग या आर्थिक लेनदेन करते समय नियम ध्यान से पढ़ें। वरीष्ठ व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है।
मीन राशि (meen rashi)
सप्ताह की शुरुआत पढ़ाई और रचनात्मक काम के लिए उपयोगी रह सकती है। इसके बाद रोजमर्रा की जिम्मेदारीयां बढ़ेगी। साझा पैसे, उधार या पुराने हिसाब से जुड़ा मामला दोबारा सामने आ सकता है। किसी काम की शर्त स्पष्ट ना हो तो पहले जानकारी ले। रिश्तो में भरोसे से जुड़ी बात उठ सकती है जिसे बातचीत से समझाना बेहतर रहेगा।