Weekly Rashifal 2 November to 8 November : साप्ताहिक राशिफल 2 नवंबर से 8 नवंबर 2026
HR Breaking News (Weekly Rashifal) ग्रह नक्षत्रों की चाल के अनुसार नवंबर का पहला सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्तवपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह में जहां कई राशिफल के जातकों का भाग्य सहायक रहने वाला है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि नवंबर 02 से 08 नवंबर 2026 तक का 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal 2 November to 8 November) क्या रहने वाला है।
बुध और शनि वक्री अवस्था में करेंगे संचरण
ग्रहों की चाल के हिसाब से गुरु सिंह राशि में, सूर्य तुला राशि में और मंगल कर्क राशि (mangal kark rashi) में रहने वाले हैं। बुध और शनि वक्री अवस्था में संचरण करेंगे। इसके साथ ही 6 नवंबर को शुक्र के कन्या राशि में वक्री प्रवेश को हफ्ते का महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव कहा जा रहा है। ऐसे में यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों, खरीदारी से जुड़े मामलों के लिहाज से जरूरी हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि (mesh rashi) के जातकों के नवंबर के पहले हफ्ते की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाली है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाए बनने के संकेत है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कामकाज से खुश होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में मिली जिम्मेदारी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। मेष राशि के जातक इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि में सावधानी बरतें।
अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल को रखें, नहीं तो आपकपो परेशानी हो सकती है।
हफ्ते के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े मामलें सुलझने के संकेत दिख रहे हैं। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा होने की संभावना है। इन राशि (Weekly Rashifal) के जातकों को इस सप्ताह माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग मिलेगा और किसी भी विषम स्थिति में अपने से बड़ों का अनादर न करें और अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन न करें और अपने पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि (vrushabh rashi) के जातकों के लिए इस सप्ताह की गई एक छोटी सी भूल बड़ी परेशानी बन सकती है। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार नियमों की अवहेलना करने से बचाव करें और हर एक काम को सावधानी से करें। इस सप्ताह कार्य विशेष से जुड़े फैसले को जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर न लें। हफ्ते के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।
इसके साथ अपने कार्य को समय पर सही तरीके से पूरा करें, अन्यथा आपके सीनियर आप पर गुस्सा कर सकते हैं। इस सप्ताह इष्टमित्रों का व्यवहार सहयोगात्मक और सकारात्मक नहीं रहने पर आपका मन उदास रह सकता है। हफ्ते के बीच में इन जातकों के बड़े खर्च आ सकते हैं।
इस हफ्ते परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बन सकता है। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या को लेकर मन में चिंता रहेगी। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में परेशानी आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ सुख, सहयोग में थोड़ी कमी रह सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों के इस हफ्ते में सोचे हुए काम समय पर होंगे। हफ्ते की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस हफ्ते आप अपने बुद्धि से सारे कार्य कर सकेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़े अटके काम पूरे होंगे। मुकदमे और शत्रुओं से जुड़े मामलों में अनुकूलता आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपसी सहमति सेखत्म हो सकते हैं। अगर आप बिजनेस करते हेँ तो इस सप्ताह अटके हुए धन की प्राप्ति की स्थितियां बनेंगी।
हफ्ते के मध्य में किसी धार्मिक-मांगलिक कामों में शामिल होने के मौके मिलेंगे। इस हफ्ते भाई-बहनों के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग रह सकती है। हफ्ते के उत्तरार्ध में आपकी रुचि गीत-संगीत, कला में रहेगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। विद्यार्थी वर्ग बीते हफ्ते की तुलना में पढ़ाई लिखाई में अधिक रूचि लेंगे। पति-पत्नी के बीच स्नेह और आपसी विश्वास बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के मौके मिल सकेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि (kark rashi) के जातकों को इस हफ्ते किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन खुश रहेगा और बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहने वाला है। आप बाजार में आई तेजी का फायदा उठाने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अटकी हुई योजनाएं पूरी होने की संभावना हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए हफ्ता सुखमय रहने वाला है। कार्य में सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा।
हफ्ते के मध्य में अचानक से कामकाज के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों का विस्तार करने वाली होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मंगल काम हो सकते हैं। तीज-त्योहार के चलते उत्सव का माहौल बना रहने वाला है और आपसी विश्वास बढ़ेगा। मेल-मिलाप में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथ की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि (singh rashi) के जातकों के इस हफ्ते सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में फायदा होगा। इस सप्ताह आप किसी लाभप्रद योजना में धन इन्वेस्ट कर सकते हैं। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ौतरी होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए विभागीय परिवर्तन शुभ होगा। अगर आप लंबे समय से किसी काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस हफ्ते शुभ समय है। आप अपनी बुद्धि एवं कौशल से अपनी स्थिति को सुधार सकेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में कोशिशें सफल होंगी।
छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा की दिशा में कोशिश सफल होंगी। इस सप्ताह आपकी धार्मिक कामों के प्रति आपकी श्रद्धा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपका अच्छा तालमेल बना रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि (kanya rashi) के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध का समय करियर के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस दौरान सेहत और संबंध से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। कन्या राशि के नौकरीपेशा जातक अपने काम को दूसरे भरोसे न छोड़ें, अन्यथा बनता काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा से परेशानी बढ़ सकती है।
इस हफ्ते आपको खर्च विशेष को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। इस हफ्ते नवीन पूंजी निवेश करने से बचाव करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राहतभरा रहेगा। इस दौरान पूर्व में चली आ रही समस्या का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंध में भावनाओं में बहकर गलती करनें से बचा करें।
तुला राशि
तुला राशि (tula rashi) के जातकों के कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह बदलाव आपके लिए अनुकूल-प्रतिकूल साबित हो सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अधिकारी वर्ग के साथ थोड़ा तनाव रह सकता है। इस दौरान कार्य क्षेत्र के साथ पारिवारिक समस्या से आपकी चिंता बन सकती है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इस हफ्ते जल्दबाजी में किसी बड़े कारोबारी फैसला नहीं लेना चाहिए। किसी नये व्यवसाय में हाथ डालने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
तुला राशि के जातक इस हफ्ते शेयर, सट्टा, लॉटरी और जुआ आदि से दूरी बनाएं। वर्ना नुकसान हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय राहतभरा रहेगा। इस दौरान इष्टमित्रों अथवा भाई-बहन आपकी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर मेहनत करनी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (vrishchik rashi) के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से घरेलू एवं कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव बना रहने वाला है और इस हफ्ते घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह वाणी पर कंट्रोल रखना जरूरी होगी। व्यवसाय से जुड़े वर्ग के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध में लाभ होगी, लेकिन उत्तरार्ध में मंदी हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो काम में विरोधियों से सतर्क रहें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में युवाओं का समय मौज-मस्ती करने हुए बीतने वाला है। इन जातकों को आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने काम तरीके से करने होंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद बना रह सकता है। धार्मिक कामों के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।
धनु राशि
धनु राशि (dhanu rashi) के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में प्रभावी लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे। करियर-कारोबार में सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में काम विशेष को लेकर जो यात्राएं होंगी, वो सुखद एवं सफल साबित होंगी। ऐसे में किसी व्यक्ति विशेष की कृपा रहेीग। इन जातकों का मन इस सप्ताह धार्मिक-आध्यात्मिक कामों में रहेगा। अगर आप लंबे समय से भूमि-भवन खरीदने की सोच रहे थे तो अभी प्रगति संभव है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो इस हफ्ते आपको कारोबार में बढ़िया फायदा होगा।
बाजार में आई तेजी का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के बीच तालमेल बना रहने वाला है। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए उसका आदर करेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि (makar rashi) के जातकों को अपने कामों में लापरवाही और नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचाव करें, वर्ना धन हानि के साथ मानहानि की संभावना रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कामों को पूरा करने के लिए आपकी भागादौड़ी बनी रहेगी। आजीविका में संघर्ष के बाद फायदा होगा। इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सचेत रहने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक कामों में लगा रहेगा।
मकर राशि के जातकों को रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं की कद्र करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में खुद के साथ जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखें। इस दौरान कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक थकान रह सकती है। सेहत संबंधी दिक्कतों को इग्नोर न करें। प्रेम प्रसंग में गलतफहमियां हो सकती हैं, जिससे लव पार्टनर के प्रति आपका दुराव कम हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि (kumbh rashi) के जातकों को इस सप्ताह अपने कामों को समय से पूरा करने तथा मनचाहा लाभ लेने के लिए ज्यादा मेहनत और प्रयास करने होंगे। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे रिजल्ट के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश करने में सर्तकता बरतें। इस सप्ताह आप किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में न आएं। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के सदस्य के साथ बात को लेकर तनातनी हो सकती है।
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में थोड़ी परेशानी आ सकती है। भले ही हफ्ते की शुरुआत में परेशानी हो सकती है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके शुभचिंतक और आत्मीय जन आपको उन कष्टों से राहत दिलाने वाले हैं। जीवन के कठिन समय में आपको अपने पिता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने समय का दुरुपयोग न करें। प्रेम प्रसंग को लेकर मन दुविधा में रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि (meen rashi) के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में खास काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में जीवनसाथी की खराब सेहत और उससे दूरी होने की वजह से थोड़ी चिंता बढ़ सकती है।
इस सप्ताह आपके विरोधी आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको थोड़ी परेशानियां झेलनी पड़ सकती है, लेकिन उनके इस षडयंत्र से आपको फायदा मिलेगा। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इस हफ्ते अपने फैसले सुझबूझ से लेने की जरूरत होगी। बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए व्यवहार को विनम्र बनाए रखें। पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को अपने साझेदारों से फायदा होने के साथ ही तनाव भी बना रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने काम को पूरा करने के लिए श्रमिक वर्ग के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन के प्रति उदासीन हो सकता है। लव पार्टनर के बदले व्यवहार से मन थोड़ा उदास रह सकता है।