Delhi की 5 जगहें मुंबई से नहीं है कम, सुबह तीन बजे तक चलता है आखिरी गाना

Delhi nightlife : अगर आप अपने दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ नाइटलाइफ का मजा लेना चाहते हैं और ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं, जहां पर आप देर रात तक एंजॉय कर सकें। बता दें कि दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर सुबह तक डीजे पार्टी कर सकते हैं। इन जगहों का नाजारा आपको विदेशों की नाइटलाइफ फील कराएगा। चलिए जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Delhi best Nightlife) जब भी बात नाइटलाइफ एंजॉय करने की होती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले मुंबई जैसे महानगर का नाम आता है। मुंबई शहर रात में भी जागता है यहां का लग्जरी लाइफस्टाइल और आसमान चुमती इमारतें लोगों को विदेशों जैसा फील करवाती है, लेकिन बता दें कि आपको नाइटलाइफ एंजॉय करने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। 

 

अगर आप दिल्ली या फिर आसपास के इलाकों में रहते हैं तो आप राजधानी में ही दोस्तों या पार्टनर के साथ देर रात तक पार्टी कर सकते हैं। दिल्ली (Delhi Nightlife) में ऐसी कई जगहें है जहां पर मुंबई की तरह रातभर पार्टी चलती है। दिल्ली में भी ऐसे अनेकों पब्स और क्लब्स हैं, जहां पर सुबह के 4 बजे तक पार्टी का आखिरी गाना बजता है। 

 

द इलेक्ट्रिक रूम

द इलेक्ट्रिक रूम (The Electric Room) दिल्ली के सबसे बेस्ट क्लबों में से एक है। यहां की नाइटलाइफ आपको गोवा जैसा फील करवा देगी। इस क्लब की लाइटनिंग, म्यूजिक इसे बेहद दिलचस्पी बनाती है। यहां पर एक बार आने के बाद बार बार आने का मन करता है। अगर आप पीने का शौंक रखते हैं तो इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज मिल जाएगी।

 यहां पर आप दोस्तों और पार्टनर के साथ देर रात तक खूब एंजॉय कर सकते हैं। यह क्लब शाम 4:30 बजे खुल जाता है और सुबह 4 बजे तक यहां पर पार्टी कर सकते हैं। यह क्लब लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली पर स्थित है। यहां पर अगर आप दो लोग आते हैं तो 4900 रुपये में फूल एंजॉय कर सकते हैं। 


लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3


अगर आप ग्रेटर कैलाश 3 रहते हैं, तो आपको नाइटलाइफ एंजॉय (Lit Bar & Restaurant, GK-3) करने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। ग्रेटर कैलाश में  लिट बार और रिस्टोरेन्ट काफी मशहूर है। यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड काफी टेस्टी माना जाता है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ को जरूर ट्राई करें।

इस रेस्तरां का म्यूजिक काफी फेमस है। अगर आप दिन भर थके हुए हैं तो यहां का म्यूजिक आपका मूड बना देगा। बता दें कि शनिवार की रात यह जगह एन्जॉय करने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। यह रेस्तरां (Delhi Best Restaurant) दोपहर 12 बजे खुल जाता है और  रात के 2 बजे तक ऑपन रहता है। यह नई दिल्ली, मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3 पर स्थित है। यहां पर अगर आप दो लोग आते हैं तो 1200 रुपये में मौज मस्ती कर सकते हैं। 

क्लब बीडब्ल्यू

अगर आप देर रात तक गानों पर डांस करना चाहते हैं तो आपके लिए क्लब बीडब्ल्यू (Club BW)  सबसे बेस्ट है। क्लब बीडब्ल्यू में एंजॉय करने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। यहां पर आपको हमेशा ही लोगों भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप खाना खाते-खाते डीजे पार्टी का मजा लेना चाहते हैं, वो इस क्लब को विजिट कर सकते हैं। यह क्लब सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, में मौजूद है यह क्लब रात के 9 बजे से सुबह के 3 बजे तक खुला रहता है। 


प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली

डीजे पार्टी करने वालों के लिए न्यू दिल्ली का प्लेबॉय क्लब (Playboy Club New Delhi) सबसे बेस्ट है। प्लेबॉय क्लब जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस क्लब में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाती है। इस क्लब में आप देर रात तक एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप टेस्टी खाना, मजेदार म्यूजिक का लुफ्त उठा सकते हैं। सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में यह क्लब मौजूद है यहां पर आप रात के 9 बजे से सुबह 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। 

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब 

यदि आप विदेशी खाने और ड्रिंक्स का लुफ्त उठाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली के द हॉन्ग कॉन्ग क्लब  (The Hong Kong Club) का मजा ले सकते हैं। इस क्लब में आपको 5 स्टार जैसा माहौल मिल जाएगा। यहां पर आप मजेदार पार्टी कर सकते हैं। यदि आपको नाचना नहीं आता तो चिंता मत करिए ये जगह आपको नचाने पर मजबूर कर देगी। साथ ही यहां के हर तरह खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। यह क्लब अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी में स्थित है और यहां पर आप शाम 6 बजे  से  सुबह के 4 बजे तक पार्टी का मजा उठा सकते हैं। अगर आप यहां दो लोगों के साथ आते हैं तो 4500 रुपए खर्चा आएगा।