Alcohol : बीयर का एक गिलास शरीर में जाते ही क्या करता है, पीने वालों को पता होनी चाहिए ये बात
Beer Effect on Body: अल्कोहल का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है। यह जानते हुए भी लोग इसका सेवन करते है। ज्यादातर लोग व्हिस्की या रम पीने की बजाय बियर का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। आइए आज आपको बताते है कि बियर का एक गिलास शरीर में जाते ही क्या होता है।
HR Breaking News : (wine beer) कहते हैं कि किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, अक्सर दोस्तों में या पार्टियों में आपने बीयर को लेकर सुना होगा कि अरे ये तो बीयर है, इससे कुछ नहीं होता। यानी बीयर को सेहत के लिए हानिकारक नहीं माना जाता और लोग इसका काफी ज्यादा मात्रा में सेवन भी कर लेते हैं। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है। बीयर का सेवन करने वालों के लिए यह खबर बड़े काम की है, क्या आप जानते है की बीयर पीने से हमारे शरीर पर क्या असर होता है, ऐसे में जानते हैं कि जब आप बीयर का एक गिलास पीते हैं तो यह आपके शरीर में जाकर बहुत हलचल मचा देती है और आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। आइए समझते हैं कि बीयर किस तरह से असर डालती है।
बीयर शरीर में क्या करती है? (Beer Effect on Health)
बीयर में पचाने लायक कुछ नहीं होता है और यह सीधे छोटी आंतों में पहुंच जाती है। इसके बाद बीयर में मौजूद एल्कोहोल खून में जाता है। एक बार खून में एल्कोहोल आने के बाद खून इसे शरीर की अन्य कोशिकाओं तक पहुंचा देता है। इसके बाद ये एल्कोहोल में पोषक तत्वों को कोशिकाओं में घूलने से रोक देता है। फिर ये लिवर तक भी पहुंच जाता है और लिवर इसे फिल्टर करने का काम शुरू कर देता है।
इसके बाद एल्कोहोल दिमाग (Beer Effect on Mind) तक पहुंच जाता है और कुछ ऐसी तत्वों का स्त्राव शुरू हो जाता है, जो आपके बोलने, हंसने आदि पर नियंत्रण करते हैं। इसका असर होता ये है कि ज्यादा एल्कोहोल होने से शराब पीने वाला व्यक्ति कुछ भी बोलने लगता है और कुछ करने के लिए मचलने लगता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जो लोग एक से ज्यादा बीयर रोज पी रहे हैं, इनके लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि बीयर ज्यादा एल्कोहोल को पचा नहीं पाता है।
लिवर पर ऐसे डालती है असर (Beer Effect on Liver)
एल्कोहोल से लिवर पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है, क्योंकि इससे लिवर वसा की कोशिकाएं बनाता है और यह लिवर की असली कोशिकाओं की जगह लेने लग जाता है। फिर लिवर में वसा की मात्रा ज्यादा हो जाती है और यह ठीक से काम नहीं कर पाता है। वैसे शराब का सेवन नहीं करने से लिवर खुद को फिर से ठीक करने लगता है और लिवर की कोशिकाएं बनना शुरू हो जाती है। लीवर को स्वस्थ होने में टाइम लगता है और शराब छोड़ने के बाद लीवर थोड़ा ठीक होता है, लेकिन पहले जैसा नहीं हो पाता है। इसलिए शराब का सेवन ना करें।