Benefits Of Dry Fruits : काजू का सेवन करने से शरीर को मिलते हैं ये खास फायदे

Dry Fruits : ड्राई फ्रूट का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई लोग सुबह की शुरुआत ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके ही करते है। क्या आप जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स में सबसे मुख्य माना जाने वाला काजू खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं। आइए खबर में आज आपको बताते हैं कि काजू का सेवन करने से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
 

HR Breaking News : (cashew health benefits) ड्राई फ्रूट्स पोषण का भंडार होते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से फायदे ही फायदे मिलते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करके आप याददाश्त में सुधार कर सकते हैं ड्राई फ्रूट्स कई तरह के होते हैं, जिनके काफी फायदे होते हैं और लोग अपनी पंसद और जरूरत के मुताबिक डाइट में शामिल करते हैं। काजू इन्हीं में से एक है, जो कई लोगों को बेहद पसंद होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि काजू खाने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।


सदियों से हमारे बड़े-बूढ़े कहते आए हैं कि रोजाना ड्राई फ्रूट्स जरूर खाने चाहिए। ब्रेन हेल्थ के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट का हिस्सा (part of diet) बनाना हमारे शरीर के पूरे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।


ड्राई फ्रूट्स कई तरह के होते हैं जैसे बादाम, काजू, किशमिश ,पिस्ता और अखरोट में कई तरह के गुण होते हैं। यह पोषक तत्व हमारे शरीर को एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे (Healthy Diets) देते हैं। आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स से ब्रेन को होने वाले सभी फायदों के बारे में।


dry fruits खाने से होते हैं ये फायदे


1) मैग्नीशियम


काजू (cashew benefits) में मैग्नीशियम हाई लेवल में पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह ड्राई फ्रूट  डिप्रेशन जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है।

2) फाइबर और हेल्दी फैट्स


पिस्ता और काजू फाइबर और हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स होते हैं। यह ब्लड शुगर के लेवल को स्टेबल रखने में मदद करते हैं और ब्रेन को एनर्जी देते हैं।

3) प्रोटीन


अखरोट और बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यह ड्राई फ्रूट्स न्यूरोट्रांसमीटर के प्रोडक्शन में मदद करते हैं। न्यूरोट्रांसमीटर दिमाग में सूचना को भेजने के लिए जरूरी भूमिका निभाता है।
 

4)ब्लड फ्लो में सुधार


पिस्ता में मौजूद नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसेल्स को खोलता है और दिमाग तक बेहतर ब्लड फ्लो में मदद करता है। इससे आपके ब्रेन के काम में सुधार होता है। साथ ही इस ड्राई फ्रूट को खाना याददाश्त को मजबूत करता है। 


5) एंटीऑक्सीडेंट्स


अखरोट, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants in dry fruits) होते हैं। जैसे कि विटामिन E और पॉलिफेनोल्स। ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से ब्रेन कोशिकाओं को बचाते हैं और उम्र के साथ होने वाली बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।


6) ओमेगा-3 फैटी एसिड


अखरोट में Omega 3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह दिमाग के विकास और काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए बढ़ते बच्चों को अखरोट जरूर खिलाना चाहिए, यह उनकी ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी होता है।