Best Destination : नवंबर में घूमने के लिए बेस्ट है ये डेस्टिनेशन, ट्रिप बन जाएगी यादगार
HR Breaking News : (Best Destination For Noveber Trip) ट्रैवलिंग के शौकीन नवंबर माह में कई जगहों पर विजिट कर अपने सफर को यादगार बना ही लेते हैं। अब अगला महीना नवंबर शुरू होने वाला है। यह महीना घूमने के लिहाज से बेस्ट माना जाता है। अगर आप भी इस दौरान ट्रेवलिंग का प्लान कर रहे हैं तो आप चाहे तो देश की इन बेस्ट डेस्टिनेशन (Best Destination in India) का प्लान कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने के बाद आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी।
गोवा भी है घूमने के लिए बेस्ट
नवंबर के महीने में घूमने के लिए गोवा (Goa Best Places) एक बेस्ट जगह है। इस महीने में गोवा का मौसम खुशनुमा हो जाता है, क्योंकि इस समय में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही सर्दी होती है। इस वजह से यह जगह घूमने के लिए एकदम बेस्ट है। इस मौसम में समुद्र का पानी शांत और साफ होता है। आप इस मौसम में गोवा में कालंगूट, बागा, अंजुना जैसे मशहूर बीचों का आनंद ले सकते हैं।
उदयपुर में करें विजिट
नवंबर में घूमने के लिए उदयपुर (Udaipur places) भी एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उदयपुर में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। उदयपूर में आप सिटी पैलेस, पिछोला झील और जगदीश मंदिर आदि जगहों पर विजिट कर सकते हैं। आप इस जगह पर सज्जनगढ़ मानसून पैलेस से शहर का मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं और फतेह सागर झील पर नौका विहार का भी मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही आपके लिए बागोर की हवेली भी एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है।
केरल भी है घूमने के लिए बेस्ट
नवंबर में घूमने के लिए केरल भी शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। केरल (Kerala Best Places) का शांत वातावरण दिमाग और शरीर दोनों को खुश कर देता है। मॉनसून के बाद केरल पूरा हरा-भरा होता है और तापमान सामान्य रहता है। आप अलेप्पी की मशहूर बैकवाटर हाउसबोट में यहां पर सफर कर सकते हैं। बता दें कि केरल मुन्नार की चाय की पहाड़ियों की सुंदरता देखने लायक होती है।
कच्छ के रण का ले सकते हैं नजारा
नवंबर में घूमने के लिए गुजरात में कच्छ का रण (kachch ka ran) भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आपको गुजरात का कच्छ का रण शानदार नजारे का आनंद ले सकते हैं। इस समय यहां रण उत्सव की शुरुआत होती है। पूर्णिमा की रात को चांदनी में चमकता हुआ सफेद रेगिस्तान किसी जादुई नजारे जैसे लगता है। आप गुजरात में कच्छ की संस्कृति, शिल्प कला और स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा भी ले सकते हैं।
शिलांग भी है बेस्ट
अगर आप नवंबर के महीने में घूमना चाहते हैं तो रंग-बिरंगी हरियाली के बीच शांति का एहसास पाना चाहते हैं तो शिलांग जा सकते हैं। आप शिलांग (Shillong Best Places) में गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों की महक में खो जाएंगे। इस फेस्टिवल में म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो की प्रस्तुतियां भी नजर आएंगी।