Delhi की इन जगहों पर रहती है कपल्स की भीड़, दूर दूर से आते हैं लोग

best place for couples : देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसी खास जगहें हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ जाकर ट्रिप का इंजॉय ले सकते हैं। राजधानी दिल्ली में कई पुरानी इमारतें तथा कई मशहूर गार्डन और क्लब मौजूद है जहां कपल्स का जमावड़ा लगा रहता है। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली की घूमने वाली जगहों के बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News : (place for couples) भारत देश में कई ऐसी खास जगहें है जहां घूमने के लिए विदेशों से भी लोग आते रहते हैं। बात की जाए भारत की राजधानी दिल्ली की तो यहां भी कई ऐसी जगहें हैं जहां लोगों का जमावड़ा लगा रहा है। 

राजधानी दिल्ली में कई फेमस पार्क भी मौजूद है जोकि बेहद खूबसूरत है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद उन खास जगहों के बारे में जो कपल्स के लिए एकदम बेस्ट रहती है।

 

 

देश की राजधानी दिल्ली में ये है कपल्स के लिए सबसे सुरक्षित और खास जगहें-

 

1) दिल्ली हौज खास


हौज खास दिल्ली (Delhi Hauz Khas) में कपल्स के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जगह खोज रहे हैं तो हौज खास जा सकते हैं। बता दें हौज खास विलेज सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहता है। हौज खास में कई नाइट क्लब काफी फेमस है। यहां कल्पस की काफी भीड़ रहती है।   


इसके अलावा दिल्ली में कपल के लिए कुतुब मीनार, दिल्ली हॉट, सफदरजंग मकबरा और लोधी पार्क घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। इन जगहों पर प्रेमी जोड़ों का मेला लगता है।

 


2) गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज


दिल्ली के साकेत के पास सैदुलाजाब इलाके में गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज (Garden of Five Senses) है। जो कपल्स के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस उद्यान के अंदर के डिजाइन को देखकर आपका मन चहक उठेगा। यहां पर आपको मुगल गार्डन, बांस कोर्ट, वॉटर लिली वाले पूल, जड़ी-बूटी पार्क और सौर ऊर्जा पार्क के तर्ज पर बने अलग-अलग सेक्शन देखने को मिल जाएंगे। 


गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में दिल्ली के कुछ बेहतरीन रेस्तरां भी हैं, जहां आप पार्टनर के साथ आराम से बैठकर नाश्ता कर सकते हैं। दिल्ली के आसपास के कपल्स (Best Place For Couples) यहां सबसे अधिक आते हैं। अगर आप अपनी पार्टनर के साथ शांत जगह घूमने जाना चाहते हैं तो गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज आ सकते हैं।


3) लोधी गार्डन


अगर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड (Lodhi Garden) करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो लोधी गार्डन आपके लिए बेस्ट रह सकता है। यह जगह कपल्स के लिए सबसे अच्छी है। वैसे तो लोधी गार्डन में लोग सुबह और शाम को टहलने आते हैं। लेकिन यहां पर सबसे अधिक लव बर्ड्स पिकनिक मनाने आते हैं। 


कपल्स के लिए दिल्ली की यह जगह सबसे बेस्ट है। दक्षिणी दिल्ली के लोधी रोड में खान मार्केट के पास स्थित लोधी गार्डन कपल्स के घूमने के लिए परफेक्ट स्थानों में से एक है।


4) अग्रसेन की बावली


दिल्ली में पार्टनर (Agrasen ki Baoli) के साथ घूमने के लिए बेस्ट जगह है अग्रसेन की बावली। यहां जगह कपल्स के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ सैर करने आ सकते हैं। अग्रसेन की बावली हैली रोड, केजी मार्ग, दीवानचंद इमेजिंग सेंटर के पास है। 


इस जगह पर सबसे अधिक प्रेमी जोड़े आते हैं। क्योंकि कपल्स के लिए यह एक सुरक्षित स्थान है। अगर आप भी अपने गर्लफ्रेंड के साथ सुरक्षित और शांत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अग्रसेन की बावली जा सकते हैं।


5) डियर पार्क


दिल्ली में अगर आप है और अपने पार्टनर के साथ एकेले (Deer Park) में समय बिताना चाहते हैं तो डियर पार्क ले जा सकते हैं। यह सुरक्षित स्थान है। इस पार्क में एक आकर्षक झील है, जिसमें लॉन बना हुआ है और फूलों की क्यारियों से पार्क गुलजार हो रखा है। यहां मोर हिरण, खरगोश को देखा जा सकता है। 
यहां पर सबसे अधिक कपल्स आते हैं। वैसे यहां लोग टहलने भी आते हैं। इस पार्क में बैठने के लिए भी कई जगहें हैं। इसके अलावा यहां पर रेस्तरां भी है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ आराम से नाश्ता कर सकते हैं।


6) सेंट्रल पार्क


दिल्ली के सेंट्रल पार्क (Delhi's Central Park) कपल्स के लिए सबसे बेस्ट जगह है। यहां शाम होते ही कपल्स का मेला लग जाता है। यह पार्क अपनी खूबसूरत हरी-भरी हरियाली के लिए मशहूर है। 
यहां पर फाउंटेन, ऊंची-ऊंची सीढ़ियां है। इसके अलावा यहां कई तरह के सांस्कृतिक गतिविधियां और म्यूजिक फेस्टिवल्स भी होते रहे हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए एकांत जगह खोज रहे हैं तो सेंट्रल पार्क आ सकते हैं।