Delhi Cheapest Market : नवरात्र के लिए करनी है सस्ती शॉपिंग तो दिल्ली के इन 5 बाजारों में करें शॉपिंग

Delhi Markets :नवरात्री का समय आ रहा है और लोगों को शॉपिंग भी करनी है। लेकिन महंगाई के दौर में अच्छा और सस्ता सामान खरीदने की इच्छा है। तो आपकी इच्छा दिल्ली के इन 5 बाजारों में पूरी हो सकती है। आपकी शॉपिंग में कम पैसा अड़चन नहीं बनेगा। 

 

HR Breaking News (Delhi Markets) हर किसी का शॉपिंग करने का मन करता है। परंतु, शॉपिंग करने के लिए बहुत पैसे भी चाहिए। हालांकि हर जगह ऐसा नहीं है। आप दिल्ली के पांच बाजारों में सस्ती शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। नवरात्र आने वाले हैं, ऐसे में सस्ती शॉपिंग के लिए आप इन इलाकों में जा सकते हैं। 

 


कब से शुरू है नवरात्र


22 सितंबर से शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत होगी। आपको भी नवरात्र की शॉपिंग करनी है तो आप दिल्ली का रूख कर सकते हैं। खासकर दिल्ली-एनसीआर वालों को दिल्ली के 5 बाजार शूट करेंगे। ऐसे 5 बाजारों (Delhi Markets For Navratri Shopping) में आप पूजा-पाठ से लेकर सजावट तक का हर जरूरी सामान खरीद सकते हैं। दिल्ली के इन 5 बाजारों (Budget-Friendly Navratri Shopping) में आप बजट में सामान खरीद सकते हैं। 

 

 

चांदनी चौक (Chandni Chowk)

 


दिल्ली में फेमस बाजार की बात करें तो यह दिल्ली का चांदनी चौक (Chandni Chowk) बाजार है। चांदनी चौक दिल्ली की सबसे पुरानी और फेमस मार्केट है। दिल्ली में नवरात्र के लिए लहंगे-चोली, साड़ियां और कई आइटम खरीदे जाते हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए ये बाजार सबसे बेस्ट है।

आपको इधर पूजा का सामान, सजावट का सामान और रंग-बिरंगी चूड़ियां मिल जाएंगी। आपको इस बाजार में सारा सामान थोक के भाव में मिल जाएगा। किनारी बाजार, दरीबा कलां और चांदनी चौक की गलियां नवरात्र की खरीदारी के लिए एक बेहतरीन हैं। 

लाजपत नगर (Lajpat Nagar Market) 


लाजपत नगर (Lajpat Nagar Market) में लेटेस्ट ट्रेंड चलता है। यहां पर आप एथनिक वियर और जूलरी खरीद सकते हैं। आपको हर डिजाइनर के कपड़ों की कॉपी इधर मिल जाएगी। ऑक्सिडाइज्ड जूलरी और फैशनेबल फुटवियर काफी सस्ते मिलेंगे। डांडिया नाइट्स के लिए शानदार घाघरा-चोली और मैचिंग जूलरी यहां की फेमस हैं। 

सदर बाजार


सदर बाजार (Sadar Bajar) दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है। इसमें आपको हर चीज बेहद सस्ते मिलेगी। कन्या पूजन के गिफ्ट्स बहुत कम दाम में उपलब्ध हैं। पूजा की थाली और सजावट का सामान भी बहुत सस्ता मिलता है। 


सरोजिनी नगर


सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) देशभर में कम बजट में स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों के लिए जानी जाती है। सरोजिनी नगर बाजार में घाघरा-चोली से लेकर वेस्टर्न और एथनिक कपड़ों का शानदार कलेक्शन मिलता है। आपको इस बाजार में मैचिंग के झुमके, चूड़ियां और फुटवियर भी मिलेंगे। आपकी नवरात्र की ड्रेस को यहीं से कंप्लीट किया जा सकेगा।

 

करोल बाग


करोल बाग (Karol Bagh) एक ऐसा बाजार है, जहां आपको खरीदारी के मल्टी ऑपश्न मिलते हैं। एंब्रॉयडरी वाली साड़ियां या लहंगे-चोली करोल बाग मार्केट से खरीद सकते हैं। इधर आपको डिजाइनर ड्रेस मिलेगी। धार्मिक सामान और पूजा की सामग्री भी इधर मिलती है। यहां मिलने वाली जूलरी भी बहुत खूबसूरत और किफायती है।