Delhi Markets : दिवाली की शॉपिंग का कर रहें प्लान तो दिल्ली-NCR की ये सस्ती मार्केट करें एक्सप्लोर

Delhi Markets : आज धनतेरस का दिन है और धनतेरस और दिवाली के शुभ मौके पर मार्केट में अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। अगर आप भी इन दोनों दिवाली की शॉपिंग का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली के ऐसे मार्केट  (Delhi best Markets ) के बारे में बताने वाले हैं जहां से आप सब सामान बेहद कम दामों में खरीदकर घर को गुलजार बना सकते हैं।

 

HR Breaking News - (Delhi Markets) दिवाली के मौके पर बाजारों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। देशभर में दिवाली का त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ बनाया जाता है। दिवाली के करीब आते ही शॉपिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है। अगर आप भी शॉपिंग का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको दिल्ली (Delhi shopping Markets) के कुछ सस्ते मार्केट से आपको रूबरू कराने वाले हैं।

 

 

दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट


आपको बता दें कि दिल्ली की सबसे पॉपुलर और बजट फ्रेंडली मार्केट में से एक चांदनी चौक मार्केट (Chandani Chowk Market) है। दिल्ली के इस मार्केट में आप कपड़े, ज्वेलरी से लेकर होम डेकोर के भी शानदार आइटम बेहद कम कीमत में मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको लाइटिंग के भी काफी ऑप्शन मिल जाएंगे। बड़ी बात यह है कि इस मार्केट में आप अपने मन मुताबिक मोल भाव भी कर सकते हैं और कम से कम पैसे में कई चीजें खरीद सकते हैं। 

भागीरथ पैलेस मार्केट भी है बेस्ट


एशिया की सबसे बड़ी होलसेल मार्केट में भागीरथ पैलेस मार्केट (Bhagirath Palace Market) है। दिल्ली के इस मार्केट में आपको दिवाली के लिए लाइट्स, लैंप्स और फेयरी लाइट्स के कई शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे। होलसेल होने के साथ ही आपको इस मार्केट में रिटेल में भी चीजें खरीद सकते हैं। आप कम पैसों में ट्रेंडी आइटम ले सकते हैं। 

मटका मार्केट में करे विजिट

 
सरोजनी नगर के पास मौजुद एक मार्केट मटका मार्केट (Delhi ka Matka Market) है और बहुत कम लोग इस मार्केट के बारे में जानते हैं। दिवाली की शॉपिंग के लिए ये मार्केट एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता हैं। हालांकि ये मार्केट ज्यादा बड़ा तो नहीं है, लेकिन यहां आपको कपड़ों से लेकर, फुटवियर, बर्तन और गिफ्ट के कई आइटम सस्ते दामों पर मिल जाएंगे। 

किनारी बाजार में से करें शॉपिंग


दिल्ली के बेस्ट होलसेल मार्केट में से किनारी बाजार (Delhi corner market) भी एक है। दिवाली की शापिंग के लिए एक मार्केट एकदम परफेक्ट है। हालांकि, दिल्ली के इस बाजार में काफी भीड़ रहती हैं। इस मार्केट में आपको दिवाली के डेकोरेशन के लिए कई चीजें मिल जाएंगी। बड़ी बात यह है कि इस मार्केट में आप कम पैसों में काफी कुछ खरीद सकते हैं। बता दें कि सिर्फ दिल्ली वाले ही नहीं बाहर से भी लोग इस मार्केट में दिवाली की शॉपिंग करने के लिए आते हैं।