Delhi : रात में एकदम अलग दिखती है दिल्ली की ये 7 जगहें, लोगों की रहती है भीड़
Night Places in Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में घूमने लायक कई खास जगह है जहां आप समय बिताकर अपने दिमाग को रिफ्रेश कर सकते हैं तथा दिनभर की टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं राजधानी दिल्ली की उन सात जगहों के बारे में जहां रात के समय एकदम अलग ही होता है नजारा। आइए खबर में जानते हैं राजधानी दिल्ली की इन खास जगहों के बारे में विस्तार से।
HR Breaking News - (Best Night Place In Delhi) भारत देश में घूमने लायक कई ऐतिहासिक इमारतें, कई सुंदर गार्डन तथा कई बेस्ट नाइट प्लेस है जहां रात गुजार कर आप अपने हसीन पलो को यादगार बना सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश की राजधानी दिल्ली की उन सात जगहों के बारे में जहां की चमचमाती लाइट्स का नजारा लेकर आप यहां दोबारा आने की जिद करेंगे।
रात 10 बजे के बाद अगर आप भी दिल्ली मे कोई घूमने की या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने की जगह देख रहे हैं, तो चलिए फिर दोस्तों को आज ही तैयार करिए और 10 बजे के बाद दिल्ली की इन जगहों पर निकल पड़िए। जहां पूरे दिन की थकान दूर हो जाएगी।
इंडिया गेट (India Gate)
दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपने दिन की टेंशन को दूर करने या थोड़ी हवा खाने के लिए रोज रात को यहां पहुंचते हैं। हालांकि पुलिस 10 बजे के बाद यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है, लेकिन फिर भी आप हैंगऑउट के लिए इसके आसपास घूम सकते हैं,यही नहीं यहां आप नाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
मुरथल
दिल्ली से करीबन 48 किमी दूर मुरथल भी किसी से कम नहीं है। नाइटआउट के लिए या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां लंबी कतार में लगे ढाबों पर बैठकर खाने के लिए लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। दिन हो या रात यहां हमेशा रौनक देखी जा सकती है। हरियाणा में स्थित मुरथल अपने पंजाबी खाने के लिए बढ़िया है। यहां का खाना आपको यहां दोबारा आने पर मजबूर कर देगा।
पंडारा
दिल्ली के देर रात खुले रहने वाले इलाकों में, पंडारा रोड आधी रात के शौकीनों के लिए बढ़िया है। वेज गुलाटिस बढ़िया बेस्ट वेजिटेरियन फूड (Best vegetarian food)के लिए जाना जाता है, वहीं यहां एक नहीं बल्कि कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।
जैन चावल वाला
कनॉट प्लेस (Connaught Place) में मौजूद ये जगह राजमा के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। बता दें, ये दुकान रात 1 बजे तक खुली रहती है।
राजिंदर दा ढाबा
सफदरजंग एन्क्लेव में आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली यह जगह दक्षिण दिल्ली में रात में घूमने वालों के लिए बेस्ट है। यहां टेस्टी गलौटी कबाब, दाल मखनी और मलाई चाप सर्व की जाती है और अच्छी बात तो ये है यहां आधी रात तक भी ढाबा खुला रहता है।
हौज खास गांव (Hauz Khas Village)
दिल्ली के ये जगह भी ऐसी है, जहां 12-1 बजे भी भीड़ दिख जाती है। हौज खास विलेज में कई पार्क हैं, क्लब्स (best club in delhi) हैं, छोटे-मोटे खाने के कैफे हैं, यही नहीं यहां स्ट्रीट फूड भी रात 10 बजे के बाद लगे रहते हैं। तो जब भी खाने-पीने का दिल करें एक बार यहां दोस्तों के साथ जरूर आएं।
मूलचंद परांठे
देर रात तक चलने वाला लोकप्रिय पराठा रेस्तरां (Popular Paratha Restaurants) जो कुछ साल पहले तक सुबह 5 बजे तक परोसा जाता था, अब केवल रात 11.30 बजे तक ही सर्व किया जाता है। लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ यहां कम नहीं हुई है, यहां के पराठों का स्वाद आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। यहां अलग-अलग वैराइटी वाले स्टफ पराठे भी मिलते है जिनका स्वाद काफी गजब है।