Delhi Top Market: महिलाओं के जन्नत है दिल्ली के ये सस्ते बाजर, सिर्फ इतनी कीमत में मिलेगी लेटेस्ट ज्वेलरी

Delhi Top Market :वैसे तो दिल्ली में एक से बढ़कर एक बाजार है, जो अपनी खास चीजों के लिए दुनियाभर में प्रचलित है। अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली के लूक को सेट करने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेना चाहती है तो दिल्ली के इन मार्केट (Delhi Top Market ) में जाकर आपको सस्ती कीमत पर आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिलेगी। आइए खबर में जानते हैं दिल्ली के इन बाजारो के बारे में।

 

HR Breaking News - (Delhi Top Market) वेडिंग और फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही लड़कियां अपने लुक्स को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड होती हैं। आज के समय में गोल्ड की कीमत भी काफी महंगी हो गई है। ऐसे में असली गहनों की कीमतें देखकर कई बार लोग गहने को लेकर सोच में पड़ जाते हैं, लेकिन सोने के इन बढ़ते रेट के बीच अगर आप भी ऐसी ज्वेलरी (Delhi Top Jewellery Market) ढूंढ रही हैं जो बिल्कुल गोल्ड या डायमंड जैसी दिखे, तो खबर आपके लिए ही है। लेटेस्ट ज्वेलरी की खरीदी के लिए दिल्ली के ये मार्केट्स आपके लिए बेस्ट हैं।

 


दिल्ली का करोल बाग मार्केट


अगर आप दिवाली के लिए ट्रेडिशनल और ब्राइडल ज्वेलरी की तलाश में हैं तो करोल बाग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन (Delhi Top Jewellery Market) साबित हो सकता है। इस मार्केट में बड़े-बड़े शोरूम के साथ छोटे दुकानदार भी हर तरह की आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेहद कम कीमत में आपको मिल जाती हैं। पोल्की, कुंदन से लेकर ऑक्सिडाइज्ड सेट तक आपकेा सब कुछ बेहद कम कीमत में मिल जाएगा।

 

जनपथ मार्केट में क्या है खास
 

दिल्ली का जनपथ (Janapath Nagar Market in Delhi)अपने ट्रेंडी और बोहो स्टाइल ज्वेलरी कलेक्शन के लिए दुनियाभर में मशहुर है। कॉलेज गर्ल्स से लेकर ऑफिस गोइंग वीमेन तक यहां के इयररिंग्स और नेकलेस महिलाओं को खूब पसंद आती हैं। इस मार्केट में ज्वैलरी की कीमत इतनी कम हैं कि आप एक बार में कई डिजाइन खरीद लेंगी।

लाजपत नगर मार्केट की खासियत
 

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market in Delhi) में हर बजट में शानदार वैरायटी मिलती है। शादी, रिसेप्शन या हल्दी-मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए इस मार्केट से ज्वेलरी के बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिलेंगे। इस मार्केट में आप आसानी से डिजाइनर लुक की ज्वेलरी ले सकते हैं।

दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट
 

आप चाहे तो दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market in Delhi) भी जा सकते हैं। फैशन लवर्स की फेवरेट सरोजिनी नगर मार्केट में ज्वेलरी की दुनिया बेहद अलग है। इस मार्केट की दुकानों पर हर ट्रेंड की कॉपी ज्वेलरी बेहद कम रेट में मिल जाती है वो भी मॉल्स से आधी कीमत पर आपको मिल जाएगी।

चांदनी चौक मार्केट भी है खास
 

ब्राइडल शॉपिंग का दिल कहलाने वाला चांदनी चौक ज्वेलरी मार्केट (Chandni Chowk Market) भी महिलाओं के लिए फेमस है। यहां पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक सब कुछ आपको बेहद कम कीमत में देखने को मिलेगा। अगर आप पूरे वेडिंग सेट की तलाश में हैं तो यही जगह शापिंग करने के लिए परफेक्ट है।