{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Delhi trolley bag market : ट्रॉली बैग चाहिए हैं तो दिल्ली के इन बाजारों का करें रूख, बच जाएंगे आधे रुपये 

Delhi trolley bag market : देश की राजधानी दिल्ली में काफी सस्ता सामान मिलता है। सस्ते ट्रॉली बैग्स के लिए दिल्ली को जाना जाता है। दिल्ली में आप घूमने जाओगे तो आपको यहां पर सस्ते बैग्स मिल जाएंगे। हालांकि इन मार्केट्स की जानकारी सबको नहीं है। इन बाजारों में अक्सर बंपर छूट भी आती है, जिस समय ये बैग्य आधे से भी कम दामों पर मिल जाते हैं। 

 

HR Breaking News (Market for trolley bag) कहीं भी ट्रैवल करना होता है तो सामान कैरी करने के लिए बैग्स की आवश्यकता तो पड़ती है ही। इजी कैरी करने के लिए ट्रॉली बैग्स बेस्ट हैं। इनमें काफी ज्यादा सामान पैक हो जाता है। अगर आपको भी कहीं जाना है तो आप ट्रॉली बैग जरूर खरीद लें। आइए जानते हैं आप सस्ते बैग्स कहां से खरीद सकते हैं। 

 


सदर बाजार  

 

सदर बाजार दिल्ली का एक फेमस बाजार है। यहां पर आपको कई तरह के ट्राली बैग्स मिल जाएंगे । दिल्ली (Sadar Bazaar market) में कई ऐसे बाजार हैं। यहां से आप कम कीमत में एक से एक ट्राली बैग की खरीदी कर सकते हैं। आप ट्राली बैग कम कीमत में खरीदने के लिए सदर बाजार जा सकते हैं।  इस बाजार में आपको हर साइज के अलग अलग तरह के ट्राली वाले बैग मिल जाएंगे, यहां पर बैग्स आधे में भी कम दाम में मिल जाएंगे।

 

 

पहाड़गंज मार्केट  

सस्ते ट्राली बैग थोक में खरीदने की सलाह है तो अब आप पहाड़गंज मार्केट को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।  इस बाजार में आपको एक से एक बढ़कर ट्राली बैग (Paharganj Market for trolly bags) मिल जाऐंगे। यह बैग्स आपको आधी कीमतों पर मिलेंगे।

आप इस बाजार से न सिर्फ ट्राली बैग बल्कि ट्रेवल से जुड़ी और भी चीजों की खरीदी कर सकते हैं। यह बाजार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर है।  यहां पहुंचने के लिए आप रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन से ऑटो कर जा सकती हैं।

चांदनी चौक  

दिल्ली में एक बाजार तो वर्ल्ड फेमस है। चांदनी चौक (Chandni Chowk Market) है। ये बाजार हर चीज के लिए काफी फेमस है। यहां से आप न सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि सस्ते ट्राली बैग भी खरीद सकती हैं। यहां आपको बैग की कई वेराइटी मिल जाती है। आप इस बाजार से स्कूल बैग्स से लेकर हैंडबैग और कई तरह के लगेज आइटम्स भी ले सकते हैं।

लोकल ब्रांड्स (Local Brands trolly bag) से लेकर कुछ इम्पोर्टेड वैरायटी तक हर तरह के ट्राली बैग के लिए चांदनी चौक बेस्ट जगह है। यहां पहुंचने के लिए आप लाल किला मेट्रो स्टेशन या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से जा सकती हैं।