Delhi : कनॉट प्‍लेस का कौन है मालिक, कितना है यहां किराया, दिल्ली में रहने वालों को भी नहीं होगी जानकारी

Owner of Connaught Place : दिल्‍ली के कनॉट प्‍लेस का नाम आप सभी ने जरूर सुना होगा। आप में से ज्‍यादा लोग कनॉट प्‍लेस घूमे भी होंगे, लेकिन बहुत कम ही लोगों को पता है कि आखिर दिल्‍ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्‍लेस का मालिक कौन है? कनॉट प्‍लेस का मालिक हर महीने कितने रुपये किराया कमाता होगा। चलिए खबर में जानते है कनॉट प्‍लेस का कौन है मालिक...

 

HR Breaking News : (Connaught Place Owner) दिल्‍ली के कनॉट प्लेस का नाम तो आपने सुना ही होगा। कनॉट प्लेस को प्यार से सीपी भी कहा जाता है, कनॉट प्लेस को दिल्ली की धड़कन भी कहा जाता है। बहुत से लोगों के लिए कनॉट प्लेस खरीदारी, सामाजिक मेलजोल और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने के लिए आदर्श जगह है।

कनॉट प्लेस भारत का 9वां सबसे महंगा बाजार (most expensive market) है। यह स्थान उच्चतम रियल एस्टेट मूल्यों और व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र है। यहां पर कई अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स और प्रीमियम शॉप्स स्थित हैं, जो इसे एक अत्यधिक लोकप्रिय शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाते हैं।

कनॉट प्लेस दिल्ली वासियों और पर्यटकों दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। खरीदारी के शौकीनों के लिए सीपी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां दुनियाभर के ब्रांडों की दुकानें हैं, जो हर बजट के लिए कुछ न कुछ पेश करती हैं। ब्रिटिश सरकार ने साल 1929 में कनॉट प्लेस का निर्माण कराया था।

दिल्ली के केंद्र में स्थित इस स्थान का नाम ड्यूक ऑफ कनॉट एंड स्ट्रैथर्न (Duke of Connaught and Strathearn) के नाम पर रखा गया। ब्रिटिश वास्तुकार रॉबर्ट टोर रसेल ने रॉयल क्रीसेंट और रोमन कोलोसियम जैसे वास्तुशिल्प चमत्कारों से प्रेरणा लेते हुए इसे डिजाइन किया था।

Connaught Place का मालिक कौन है?

दिलचस्‍प यह है कि कनॉट प्लेस (Connaught Place Owner) केवल पांच साल में बनकर तैयार हुआ था। इसके स्वामित्व के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, शिवम तिवारी नाम के एक Quora यूजर के अनुसार, कानूनी तौर पर भारत सरकार कनॉट प्लेस की मालिक है।

यहां दुकानों का किराया कितना है?

पुराने दिल्ली रेंट कंट्रोल ऐक्‍ट (Delhi Rent Control Act) के तहत आजादी से पहले किराये पर दी गई संपत्तियों में केवल 10 फीसदी वार्षिक किराया बढ़ोतरी हुई। इसका मतलब है कि अब भी कुछ किरायेदार तुलनात्मक रूप से बहुत कम किराया देते हैं। हालांकि, स्टारबक्स और पिज्जा हट जैसे प्रमुख ब्रांड महीने में अच्छा खासा किराया देते हैं। यह लाखों रुपये में है। आज कॉनॉट प्लेस (Connaught Place) को दुनिया के सबसे महंगे वाणिज्यिक इलाकों में से एक माना जाता है।

Connaught Place नई दिल्ली की जीवंतता और संस्‍कृति का प्रतीक है। यह एक ऐसा स्‍थान है जो शहर के इतिहास और वर्तमान को दर्शाता है। यह रॉयल माइल (Royal Mile) के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया के सबसे बिजी चौराहों में से यह एक है।