बारिश के मौसम में भूलकर भी घर मत लाएं ये 5 सब्जियां, वरना हो सकता है पछतावा
HR Breaking News (Avoid to Eat) बारिश के मौसम में लोग अक्सर खाने के कुछ ज्यादा ही शौकीन हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप थोड़े से भी लापरवाह होते हैं तो आप पेट की समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो आपको ऐसे मौसम में खाने से थोड़ा परहेज करना चाहिए।
ये कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जो अक्सर बारिश के मौसम (Rainy Season) में जल्दी संक्रमित हो जाती हैं। चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी सब्जियां हैं जो आपको बारिश के मौसम में नहीं खानी चाहिए। यह पूरा आर्टिकल पढ़ आप इन सब्जियों से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।
फुलगोभी व पत्तागोभी (cauliflower and cabbage)
बारिश के दिनों में अक्सर लोग तरह-तरह के पकोड़े खाते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को गोभी के पकोड़े भी पसंद होते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको एक बात जान लें कि इस मौसम में फूलगोभी खाने से आपको कतराना चाहिए। इस मौसम में फूलगोभी व पत्तागोभी की लेयर के बीच में अक्सर कीड़े व नमी पनपने लगती है।
अगर आप इनकी सफाई में कोताही बरततें हैं, तो यह आपको बीमार कर सकती है। ठीक से सफाई न होने पर अगर फूलगोभी व पत्तागोभी का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा आप फूड प्वॉइजनिंग के भी शिकार हो सकते हैं।
ब्रोकली (Broccoli)
अक्सर लोगों के बीच स्वस्थ सब्जियों को लेकर बातचीत होती है, तो ब्रोकली का जिक्र जरूर होता है। अगर हम ब्रोकली की संरचना की बात करें तो यह झाड़ी जैसी दिखाई देती है। ऐसे में यह लाजमी है कि बारिश के सीजन में ब्रोकली में बड़ी ही आसानी से बैक्टीरिया और कई अन्य छोटे कीड़े जमा होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप इसका प्रयोग करने से पहले अगर इसे उबाल भी लेते हैं, तो भी माना यही जाता है कि यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाती है। ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो शायद आपको ब्रोकली खाना ऐसे मौसम में टालना चाहिए।
मशरूम (Mashroom)
लोग विभिन्न तरीकों से मशरूम का सेवन करना पसंद करते हैं। सामन्य भाषा में इसे खुंभी भी कहा जाता है। हालांकि बारिश के सीजन में मशरूम का सेवन करना आपको हॉस्पिटल तक ले जा सकता है। ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो बारिश के समय में मशरूम खाने से बचें। ऐसा आपको इसलिए करना चाहिए क्योंकि इन दिनों में मशरूम नमी में जल्दी गलने और सड़ने लग जाती है। अगर इस मौसम में इसे अच्छे से स्टोर नहीं किया जाए तो इसमें फंगस लगने का चांस बढ़ने लगता है। इसके अलावा इन दिनों में मशरूम में बैक्टीरिया भी लगने लगते हैं। ऐसे में इसका सेवन करके आप पाचन संबंधी बीमारी को न्योता दे सकते हैं।
पालक व पत्तेदार सब्जियां (Spinach and leafy vegetables)
बारिश के मौसम में अगर आप पालक या किसी भी प्रकार की अन्य पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते हो तो आपको एक बार जरूर सोच लेना चाहिए। कहीं इनका सेवन करके आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि बरसाती सीजन (Rainy Season) में इस प्रकार की सब्जियां कुछ ज्यादा ही जल्दी से गलने व सड़ने लगती हैं। कई बार इनमें कीड़े व कीचड़ भी चिपका हुआ होता है, जो इन्हें धोने पर भी अच्छे से नहीं निकल पाता है। ऐसे में अगर आप इनका सेवन करते हो तो आप इन्फेक्शन के शिकार हो सकते हो।
मूली
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश के सीजन (Barish Ka Mausm) में अक्सर मूली के पत्तों में एफिड्स, स्पाइडर माइट्स (Aphids, spider mites) जैसे कीड़े काफी तेजी से लगने लगते हैं। ये कीड़े पत्तों को खाते तो हैं ही बल्कि साथ में इनसे एक चिपचिपा पदार्थ निकलता है, जो संक्रमण फैला सकता है। ऐसे में अगर आप मूली के पत्तों का साग या कुछ और तरीके से इसका सेवन करते हैं तो इनके आपके शरीर में जाने का भी चांस हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो आपको पेट से जुड़ी काफी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो बारिश के मौसम में अपने खाने-पीने की चीजों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की आदल डाल लें। ऐसा कर आप खुद तो स्वस्थ रहेंगे ही साथ ही अपने परिवार व दोस्तों को भी स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे ही हेल्दी टीप्स लेने के लिए हमारी अन्य खबरें अवश्य पढ़ें।