Dry Fruits Market : दिवाली में गिफ्ट करने हैं सस्ते-अच्छे काजू-बादाम तो दिल्ली की यह मार्केट है बेस्ट
Delhi Markets :दिवाली पर सस्ते काजू बादाम खरीदने हैं तो दिल्ली के एक बाजार से सस्ता आपको कहीं भी सामान नहीं मिलेगा। यहां पर आपको को बहुत कम दामों में काजू बादाम और अखरोट मिल जाएंगे। दिल्ली के बाजारों में सस्ते ड्राई फ्रूट्स का आनंद लेने के साथ साथ आप अपने सगे संबंधियों को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
HR Breaking News (Delhi Markets) दिल्ली के बाजारों में सस्ते काजू बादाम मिलते हैं। दिल्ली के इस बाजार में आपको काफी सस्ती कीमतों में ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगी। दिवाली पर आप गिफ्ट में दोस्तों और रिश्तेदारों को ड्राई फ्रूट्स दे सकते हैं। इस बाजार में सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं। ड्राई फ्रूट्स की पैकिंग के भी यहां कई ऑप्शन मिल जाएंगे।
कौन कौन से ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं यहां पर
दिवाली का सीजन है और खरीदारी जोरों पर चल रही है। दिवाली पर दोस्तों-रिश्तेदारों को गिफ्ट देने का चलन चल रहा है। लोग हेल्थ कॉन्शियस हो रहे हैं। ऐसे में गिफ्ट में मिठाई नहीं देनी होगी। फिर काजू, बादाम, किशमिश, अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स आप खरीद सकते हैं। यह आपको मिल जाएंगे।
मिठाई से सस्ते मिलेंगे बाजार
आपको मार्केट में ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट (Dry Fruits in Delhi) पैक में मिल जाएंगे। ड्राई फ्रूट्स, मिठाई से महंगे जरूर है, लेकिन सेहत का खजाना है। आप दिल्ली के खारी बावली से ड्राई फ्रूट्स खरीदते हैं, तो आप यकीन नहीं मानेंगे, लेकिन ये आपको मिठाई से सस्ते पड़ जाएंगे। यहां काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, अंजीर और कई प्रकार के ड्राई फ्रूट्स मिलेंगे।
यह है ड्राई फ्रूट्स की कीमत
दिल्ली के सदर बाजार की खारी बावली मार्केट (Khari Baoli Market Delhi News) में ड्राई फ्रूट्स की काफी सस्ते मिलते हैं। दिल्ली में सबसे सस्ते और अच्छे ड्राई फ्रूट्स आपको इधर ही मिल सकते हैं। आसपास के राज्यों में भी यहीं से ड्राई फ्रूट्स जाते हैं। साबुत काजू, जिसे वन पीस काजू भी कहा जाता है, उसकी शुरुआत यहां 760 रुपये प्रति किलो से हो जाती है।
टू पीस और 4 पीस काजू 600 रुपये प्रति किलोग्राम मिलता है। बादाम की कीमत इधर 650 रुपये प्रति किलोग्राम है। किशमिश 300 रुपये प्रतिकिलो मिलेगी। अखरोट की गिरी 1000 रुपये प्रति किलोग्राम, अंजीर 1000 रुपये प्रति किलोग्राम, पिस्ता 1100 रुपये प्रति किलोग्राम मिल जाएगी।
बाजार में मिलेगी खूब भीड़
अगर आप दिल्ली के खारी बावली बाजार (Khari Baoli Market Delhi) में जाएंगे तो आपको यहां पर काफी भीड़ मिलेगी। न्यू मुल्तान स्टोर और 'सरदार जी ड्राई फ्रूट्स वाले ऐसी आदि दूकान यहां पर मौजूद हैं। इन दुकानों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती है।
खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ख्याल
आपको दिल्ली के खारी बावली बाजार (Khari Baoli Market) में आप ड्राई फ्रूट्स खरीदने हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यहां पर आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। बहुत बार यहां पर हेराफेरी का भी अंदेशा रहता है। 1000 रुपये प्रति किलोग्राम का काजू दिखाकर, 700 रुपये वाला काजू पैकिंग कर थमा दिया जा सकता है। इसलिए आपको सचेत रहना जरूरी है। इसी दौरान पूरा खेल हो जाता है। पैकेट में कई बार घटिया किस्म का माल भर दिया जाता है। इसलिए अपने सामने ही पैकिंग कराएं।