dry fruits market : इस बाजार में मिल रहे सबसे सस्ते काजू और बादाम, लोग झोला भर के कर रहे खरीदारी

dry fruits market : ड्राई फ्रूट का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासकर डॉक्टर भी ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स की कीमत काफी ज्यादा होती है इसी वजह से हर कोई इन्हे अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाता है। अगर आप भी ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे बाजार के बारे में जहां से आप बेहद कम कीमत में ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी कर सकते हैं।

 

HR Breaking News : (dry fruits market) एक अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए हमारी डाइट में ड्राई फ्रूट्स का होना बेहद जरूरी है। ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं। ड्राई फ्रूट का सेवन (consumption of dry fruits) करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं जैसे याददाश्त का तेज होना, आंखों की रोशनी का तेज होना और शरीर में प्रोटीन-विटामिन की कमी को पूरा करना। ड्राई फ्रूट्स की कीमत काफी ज्यादा होती हैं इसी वजह से हर कोई इन्हें अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाता है। 

ऐसे में ड्राई फ्रूट्स के खरीदारों (dry fruits buyers) के लिए यह आर्टिकल सोने पर सुहागा के समान साबित होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली के उस बाजार के बारे में जहां से आप बेहद कम कीमत में ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी कर सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली के इस बाजार में ड्राई फ्रूट्स की क्वालिटी भी एकदम बढ़िया मिलती है। दिल्ली के इस ड्राई फ्रूट्स बाजार (dry fruits market of Delhi) में से दुकानदार भी खरीदारी करने आते हैं। 

दिल्ली के इस सस्ते ड्राई फ्रूट्स बाजार (cheap dry fruits market) का रुका विदेशों तक फैला हुआ है। अगर आप भी ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए गहराई से जान लेते हैं दिल्ली के इस ड्राई फ्रूट्स बाजार के बारे में की है किस समय खुलता है तथा इसकी क्या लोकेशन है और इसमें किस भाव आप ड्राई फ्रूट्स खरीद सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स के लिए दिल्ली के तीन बाजार काफी फेमस है जिनमें खारी बावली बाजार, चांदनी चौक बाजार तथा लाजपत नगर मार्केट शामिल है।

चांदनी चौक बाजार में ड्राई फ्रूट्स की कई सारी दुकाने हैं जहां से आपको कम कीमत में ड्राई फ्रूट मिल जाएंगे लेकिन अगर आपको थोक में ड्राई फ्रूट खरीदने हैं तो खरी बावली बाजार आपके लिए बेहद सही रहेगा। खारी बावली बाजार में ड्राई फ्रूट्स काफी कम कीमत में मिल जाते हैं। 
आम मार्केट मे 1200 रुपए किलो मिलने वाला काजू यहां आपको 650 रुपए किलो के भाव मिल जाएगा। दिल्ली के खारी बावली बाजार में आपको हर एक ड्राई फ्रूट्स कम कीमत में मिल जाएगा। 

वहीं अगर लाजपत नगर बाजार की बात की जाए तो यह ड्राई फ्रूट्स का एक फेमस थोक बाजार (amous wholesale market of dry fruits) है। इस बाजार में आप थोक तथा खुदरा तरह से ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी कर सकते हैं। लाजपत नगर  बाजार सोमवार को बंद रहता है वही खारी बावली बाजार तथा चांदनी चौक बाजार रविवार को बंद रहता है।

कैसे पहुंचे इन बाजारों में?

खारी बावली मार्केट तथा चांदनी चौक बाजार पहुंचने के लिए आपको चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (Chandni Chowk Metro Station) से होकर जाना होगा वही लाजपत नगर बाजार पहुंचने के लिए आपको लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन उतर कर जाना पड़ेगा।