gurugram : खरीदारी के लिए बेस्ट है गुरुग्राम की ये मार्केट, 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का हर जरूरी सामान
HR Breaking News : (market in gurugram) भारत देश में वैसे तो कोई फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरुग्राम शहर के बाजारों के बारे में जहां आपको सस्ते से सस्ते सामान मिल सकते हैं। साइबर सिटी कहे जाने वाले गुरुग्राम में कई बड़े-बड़े मॉल तथा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है जहां घूमने तथा शॉपिंग करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरुग्राम के उन बाजारों के बारे में जहां आप बेहद कम पैसों में कर सकते हैं ढेर सारी शॉपिंग।
गुड़गांव का गलेरिया मार्केट -
गुरूग्राम की स्ट्रीट शॉपिंग (Galleria market in Gurgaon in Hindi) बेहद शानदार है। यहां पर आपको सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर में शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। फिर चाहे वह किराने का सामान हो, गहने, मेकअप, ज्वेलरी, सैलून या स्पा हो। सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए यहां बहुत सारे स्टोर्स मौजूद हैं।
खुलने का समय - सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक, मंगलवार को मार्केट बंद रहता है।
गुरुग्राम में कुतुब प्लाजा -
गुड़गांव की गलियों (Qutub Plaza in Gurugram in Hindi) में एक और शॉपिंग डेस्टीनेशन है, कुतुब प्लाजा। यह एक स्ट्रीट प्लाजा है। यदि आप अपने किचन और वार्डरोब को नया लुक देना चाहते हैं, तो घूमने और शॉपिंग करने के लिए यह एक अच्छी और सस्ती जगह है। गुरूग्राम में सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक कुतुब प्लाजा आपके बजट में कपड़े और एक्सेसरी उपलब्ध कराता है। आपकी रोजमर्रा की खरीदारी के लिए एक परफेक्ट प्लेस है।
खुलने का समय - सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक
गुड़गांव का बंजारा मार्केट -
बंजारा मार्केट पूरे उत्तर भारत में लोगों का फेवरेट शॉपिंग डेस्टीनेशन है। बंजारा मार्कट (Banjara Market in Gurgaon in Hindi) में घर की साज- सज्जा से जुड़ा सभी सामान किफायती दरों पर मिलता है। यहां से आप सुंदर क्रॉकरी, फर्नीचर, कालीन, घर की सजावट का सामान और भी बहुत सी चीजें खरीद सकते हैं।
आप चाहें, तो यहां पर कस्टम मेड फर्नीचर भी बनवा सकते हैं। भले ही आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हों या फिर पुराने कमरे को नया बनाने की सोच रहे हो, सामान खरीदने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां आपको 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का घर का हर जरूरी सामान मिल जाएगा।
खुलने का समय - सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक
गुरुग्राम का हांगकांग बाजार -
गुरूग्राम में डेली शॉपिंग के लिए एक और बाजार है हांग कांग बाजार। (Hongkong Bazaar in Gurugram in Hindi)चाहे आप परिवार के साथ रह रहे हों या पीजी में, यहां आपकी रोजमर्रा से जुड़ी हर चीज मौजूद है। हांग कांग आपकी शॅपिंग के लिए बेस्ट जगह है। यहां से आप रोजमर्रा के घरेलू सामान जैसे कपड़े और एक्सेसरी खरीद सकते हैं। यहां खाने-पीने के काफी स्ट्रॉल्स भी मौजूद हैं।
खुलने का समय- सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक।
गुड़गांव का Sadar Market -
सदर बाजार भारत में बहुत फेमस कंसेप्ट है। यहां पर सभी चजें थोक रेट पर मिलती है। गुरूग्राम के सदर बाजार (Sadar Market in Gurgaon in Hindi) में ज्यादा मात्रा में अगर आप सामान खरीदते हैं, तो आपको सस्ती कीमत पर मिल जाता है। यह गुरूग्राम मे सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक है। यहां आपको घर रसोई की चीजें , कपड़े, गहने, स्टेशनरी और भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी।
खुलने का समय - सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक।
गुरुग्राम का DLF Mega Mall -
गुरूग्राम के मॉल सर्किट में एक और शानदार जगह सेक्टर 28 गुरूग्राम में स्थित डीएलएफ मेगा मॉल (DLF Mega Mall in Gurgaon in Hindi) है। यह काफी पॉपुलर मॅाल है। चाहे आप जरूरी चीजों की खरीदारी करना चाह रहे हों या फिर अपनी किचन और रसोई को अपडेट करना चाहते हों। किराने का सामान और कपड़ों से लेकर खाने तक इस जगह में आपको सब कुछ सस्ते में मिल जाएगा।
खुलने का समय - सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक।
गुरुग्राम में एम्बियंस मॉल -
गुरूग्राम के सबसे पसंदीदा मॉल (Favourite Malls in Gurugram) में से एक है एम्बियंस मॉल। इस मॉल (Ambience Mall in Gurgaon in Hindi) में सभी ब्रांडेड स्टोर हैं। अगर आप ब्रांड के दीवाने हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट शॅपिंग प्लेस है। मॉल में ओनली, लेविस टॉमी हिलफिलर, सुपरड्राई, वैन्स मैंगो, लुई फिलिप जैसे ब्रांडेड क्लोंदिंग स्टोर हैं। इतना ही नहीं यहां एशिया सेवन, पंजाब ग्रिल, रॉयस, ढाबा, एएसटीडी जैसे फूड आउटलेट भी हैं। अगर आप दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो परिवार के साथ एम्बियंस मॉल एक बेहतरीन जगह है।
खुलने का समय - सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक।
अगर आप गुरूग्राम जा रहे हैं, तो यहां बताए गए वन स्टॉप डेस्टीनेशन्स पर जरूर जाएं और जी भर के शॅपिंग करें। यकीनन इस पॉश सिटी में आपको शॉपिंग का अच्छा अनुभव मिलेगा।