Uttar Pradesh की इन जगहों पर नही गुजारा समय तो अधुरा रह जाएगा जिन्दगी का अनुभव
HR Breaking News - (Tourist Place In Uttar Pradesh) अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश (UP) के बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट (top winter getaways in uttar pradesh) पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक धरोहरें और प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर जगहें हैं, जो आपके ट्रिप को और भी खास बना सकती हैं।
हम आपको बताने जा रहे है उत्तर प्रदेश की उन जगहों (Uttar Pradesh Tourist Place) के बारे में जहां आप हिमाचल, कश्मीर या उत्तराखंड के हिल स्टेशनों वाली फील ले सकते है। उत्तर प्रदेश में ऐसी कई जगह हैं जो किसी हिल स्टेशन से कम नहीं हैं। यहां आपको हरियाली, झील, नदी, झरने और धार्मिक स्थलों में खूब सुकून और शांति का अनुभव होगा।
सोनभद्र
सोनभद्र उत्तर प्रदेश (Sonbhadra Uttar Pradesh) का एक जिला है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला कैमूर की पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है, यहां की सुंदरता उत्तर प्रदेश ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी मशहूर है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सोनभद्र को 'भारत का स्वीट्जरलैंड' बताया था।
सोनभद्र में झरने, बांध और किलों के अलावा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी कई जगह हैं। विजयगढ़ किला, अगोरी किला, वीर लोरिक पत्थर, रिहंद बांध और मुख्खा फॉल्स और कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी सोनभद्र की कुछ प्रमुख जगह हैं जहां आप एन्जॉय कर सकते हैं।
चित्रकूट
चित्रकूट उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) का एक ऐसा स्थल है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह विंध्या पर्वतों की गोद में बसा हुआ है और इसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है।
चित्रकूट में झरने, पहाड़ी रास्ते और गुफाओं के अलावा कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं। यहां आप कामदगिरी, हनुमान धारा, सीता रसोई, भरत कूप और कैलिंजर किला, गुप्त गोदावरी, और स्फटिक शिला जैसी जगहें घूमने जा सकते हैं।
महोबा
बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक क्षेत्र (historical region of Uttar Pradesh) है, जो अब विकास की राह पर अग्रसर है। महोबा (Mahoba) इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो अपनी शांत झीले, हरी-भरी पहाड़ियां और कई धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है।
गोखर पर्वत महोबा का प्रमुख दर्शनीय स्थल है इसके पास ही चर्खारी शहर जहां कश्मीर जैसी हरी-भरी पहाड़ियों का आनंद लिया जा सकता है। महोबा में सैलानी गोक्खर पहाड़, चर्खारी झील, शिव तांडव मंदिर, राहेलिया सूर्य मंदिर और देवी चंडीका मंदिर की सैर कर सकते हैं।
मिर्जापुर
मिर्जापुर एक ऐसा जिला है जहां की सुदरता (Mirzapur) हर किसी का मन मौह लेती है। पहाड़ियों, प्रकृति प्रेमियों, झरनों और धार्मिक स्थलों पर घूमने के शौकीनों के लिए मिर्जापुर माकूल जगह है।
मिर्जापुर में आप टांडा वॉटरफॉल, विंधम वॉटरफॉल, त्रिदेवी मंदिर, कालिकोह मंदिर, चुनार किला, लखनिया झरना, और रामेश्वर धाम की सैर कर सकते हैं।
बादशाही बाग
उत्तर प्रदेश का एक शहर 'सहारनपुर' (Saharanpur of Uttar Pradesh) जिसे बादशाही बाग के नाम से जाना जाता है। यह शहर शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बसा है। यहां घूमने के लिए एक ही दिन काफी है।
बादशाह शिकारगृह, यमुना का किनारा, वाटरफॉल, शाकुंभरी देवी मंदिर और पंचमुखी मंदिर सहारनपुर में घूमने की प्रमुख जगह हैं।