त्योहारों पर करनी है खरीदारी तो Delhi के ये बाजार रहेंगे सबसे बेस्ट, कम कीमत में खरीद सकते है घर का सारा समान
HR Breaking News : (Markets in Delhi) त्योहारों का सीजन आते ही दिल्ली के बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। अगर आप भी सस्ते में अच्छी क्वालिटी का सामान खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली के इन पांच बाजारों में आपको काफी कम कीमत (Cheap market in delhi) में ही घर का सारा समान मिल जाएगा। आज हम आपको दिल्ली के पांच ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि सस्ते सामान के लिए जाने जाते हैं। इन बाजारों में जाने से पहले, मोलभाव करने की तैयारी जरूर करें, क्योंकि यहां पर मोलभाव करना आम बात है। आइए जानते हैं इन बाजारों (Cheap market in delhi) के बारे में।
Chandni Chowk Market
यह दिल्ली का सबसे पुराना और मशहूर बाजार है। यहां पर आपको पारंपरिक भारतीय कपड़े, आभूषण, और त्योहारों के लिए खास सजावट (Chandni Chowk Market) के सामान बहुत ही किफायती कीमत (Best markets for shoping) पर मिल जाते हैं। लहंगे-चोली, साड़ियां और पारंपरिक कपड़े खरीदने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है।
यहां की गलियों में पूजा का सामान, सजावट और रंग-बिरंगी चूड़ियां बहुत सस्ते दामों में मिल जाती हैं। किनारी बाजार, (Kinari Bazaar) दरीबा कलां और चांदनी चौक की गलियां नवरात्रि की खरीदारी के लिए बहुत बढ़िया हैं। इसके अलावा, यहां के खाने का भी अलग ही स्वाद है।
Gandhi Market
गांधी मार्केट दिल्ली का एक ऐसा बाजार है जहां पर आपको लगभग हर तरह का सामान काफी कम कीमत में और एक ही छत के नीचे मिल जाता है। कपड़े, जूते, घरेलू सामान, (Gandhi Market) और त्योहारों की सजावट के लिए आइटम्स यहां आसानी से उपलब्ध हैं।
Sadar Bazaar
सदर बाजार दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है। यहां पर आपको सब चीजें काफी कम कीमत (Sadar Bazaar) पर ही मिल जाती है। दिवाली पर देने के लिए गिफ्ट्स भी आपको काफी कम कीमत में ही मिल जाते हैं।
Sarojini Nagar
अगर आप कम पैसे में स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों की खरीदी करना चाहते हैं तो सरोजिनी नगर बाजार सबसे अच्छा ऑप्शन है। यहां आपको घाघरा-चोली, वेस्टर्न और पारंपरिक कपड़ों (Sarojini Nagar) का अच्छा कलेक्शन हो सकता है। इसके साथ ही, यहां झुमके, चूड़ियां और जूते भी खरीद सकते हैं।
Karol Bagh Market
अगर आप एंब्रॉयडरी वाली साड़ियां या लहंगे-चोली की खरीदी कर सकते हैं। करोल बाग मार्केट तक जा सकते हैं। यहां डिजाइनर ड्रेसेस के साथ पूजा का सामान (Karol Bagh Market) भी आसानी से मिल जाता है। यहां की जूलरी भी बहुत सुंदर और किफायती होती है। त्योहारों पर यहां भारी छूट भी मिलती है।
त्योहारों में उठा सकते हैं छूट का मजा
दिल्ली के बाजारों में त्योहारों के दौरान खरीदारी करना और भी खास हो जाता है, क्योंकि यहां आपको सस्ते दामों पर सामान मिलता है। सुबह जल्दी पहुंचने से आप भीड़ से बच सकते हैं और अच्छे सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
इन बाजारों में आपको हर चीज सस्ते दामों पर मिल जाएगी, चाहे वह कपड़े हों, ज्वैलरी हो, घरेलू सामान हो या फिर त्योहारों के लिए सजावट का सामान हो। तो तैयार हो जाइए और दिल्ली के बाजारों (Delhi best markets) में त्योहारों की खरीदारी का आनंद लीजिए।