Delhi की इन मार्केट्स में 300 रुपये वाली लड़ी और लाइट मिलती है 25-30 रुपये में, जमकर करें दिवाली की शॉपिंग

Delhi Markets : नवरात्री के पर्व का आज दूसरा दिन है और अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार भी आ जाएगा। दिवाली का त्योहार लाइटों का त्योहार है। अगर आप भी दिवाली के लिए शापिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मार्केट (Delhi light market) के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप 300 रुपये वाली लड़ी 25-30 रुपये में घर ला सकते हैं।

 

HR Breaking News : (Delhi Markets) दिवाली का त्योहार आने को है और अगर आप भी इस दिवाली पर घर को खूबसूरत लाइट्स से सजाना चाहते हैं और आपके पास ज्यादा बजट भी नहीं है तो आपके लिए दिल्ली (Delhi Whole Sale Market) के कई मार्केट शापिंग के लिए बेस्ट हो सकते हैं। आप दिल्ली के इन मार्केट में बेहद कम कीमत में खूबसूरत लाइट, दीए और दूसरे सजावट के आइटम ला सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन मार्केट के बारे में।

 

 

होलसेल मार्केट कहलाता है दिल्ली का ये मार्केट


बता दें कि दिल्ली का सदर बाजार (Delhi's Sadar Bazaar) एक होलसेल मार्केट है। आप इस मार्केट से दिवाली की सजावट का हर सामान बेहद सस्ते दामों पर ले सकते हैं। सदर बाजार में आपको घर को सजाने वाल लाइट्स की एक लड़ी 100 रूपए में मिल जाएगी। दिवाली पर आर्टिफिशियल लाइट्स वाले दीए या फिर आपको डेकोरेशन आइटम लेने है तो आप इस मार्केट में विजिट कर सकते हैं। 

ऐसे पहुंचे सदर बाजार


आप बस से सदर बाजार (Delhi Sadar Bazaar) तक आसानी से पहुंच सकते हैं।वहीं, मेट्रो स्टेशन से तो सदर बाजार एकदम पास पड़ेगा। बता दें कि सदर बाजार मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर पड़ता है। आप इस मार्केट में पहुंचने के लिए चांदनी चौक भी उतर सकते हैं और वाहं आसानी से जा सकते हैं। आप कैब करके भी सदर बाजार पहुंच सकते हैं, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करेंगे तो ज्यादा अच्छा है क्योंकि यहां काफी भीड़ होती है।

सदर बाजार में क्यों फेमस है लाइटों की दुकानें


सदर बाजार (Sadar Bazaar) में आपको कई लाइटों की दुकाने मिल जाएंगी। आप इस मार्केट में हॉलसेल के दामों में आसानी से लाइट्स खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा गली भी हैं जहां लाइट्स मिलती हैं।

सदर बाजार की कुछ गली लाइट्स के लिए फेमस हैं। आप इस बाजार में 10 रुपए से लेकर 100 रुपए में शानदार लाइट्स ले सकते हैं। बता दें कि जो लाइट आपको बाजार में 1000 रुपए की मिलेगी वो सदर बाजार में 100 रुपए में मिल जाएगी।

क्यों फेमस है चांदनी चौक का लाइट मार्केट 


इसके साथ ही आप चाहे तो सदर बाजार से लगा हुआ चांदनी चौक के लाइट मार्केट (Light Market, Chandni Chowk) भी जा सकते हैं। ये मार्केट भी होलसेल बाजार है। आपको इस बाजार में 1-2 नहीं बल्कि हजारों लाइट्स की दुकानें मिल जाएंगी।

इस मार्केट में आप एक से बढ़कर एक खूबसूरत लाइट (Diwali Lights Whole Sale Market) 100-200 रुपए में ले सकते हैं। बता दें कि चांदनी चौक मार्केट में लाइट फाउंटेन, दीया, मामबत्ती, लड़ियां, फैंसी लाइट, झूमर, हैंगिंग लाइट्स और हजारों तरह की दिवाली लाइट्स की वैरायटी आपको कम दाम में मिल जाएगी।