Gurugram के इन बाजारों में मिलता है दिल्ली से भी सस्ता सामान, दूसरे राज्यों के लोग भी करते हैं खरीदारी, दाम सुनकर ही हो जाओगे खुश

Cheapest Market In Gurugram : शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है लेकिन बढ़ती महंगाई के इस दौर में अक्सर हर कोई उन सस्ते बाजारों की तलाश करता रहता है जहां से वो बेहद कम कीमत में कपड़े खरीद सकें। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है गुरूग्राम के उन बाजारों के बारे में जहां से आप दिल्ली से भी सस्ती शॉपिंग कर सकते है। आइए खबर में जानते है दिल्ली के इन सस्ते बाजारों के बारे में विस्तार से।

 

HR Breaking News : (Market In Gurugram) अगर आप भी शॉपिंग करने की शॉपिंग है और गुरुग्राम या इसके नजदीक रहते हैं तो आज की है खबर आपके लिए बड़े ही काम की है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं गुरुग्राम की उन बेस्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन के बारे में जहां आप सस्ते से सस्ती शॉपिंग कर सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि गुरुग्राम की इन लोकल मार्केट में खरीदारी करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। गुरुग्राम के इन बाजारों में आपको बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिल जाएंगे।

अगर आप गुरूग्राम में शॉपिंग करने के लिए उत्सुक हैं, तो यहां ऐसे बहुत से डेस्टीनेशन्स हैं, जहां आप सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी शॉपिंग कर सकते हैं। सभी वर्ग के लोगां के लिए गुरूग्राम खरीदारी करने के लिए अच्छी जगह है।

गुरूग्राम सब तरह की खरीदारी करने के लिए बेहतरीन जगह है। शानदार लोकल मार्केट से लेकर बड़े मॉल तक इस शहर में हर जगह आपके लिए शॉपिंग करने के लिए कुछ न कुछ है।

ऐसा नहीं कि यहां सिर्फ मॉल और लोकल मार्केट हैं, यहां आप गलियों में मोलभाव के साथ शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। अगर आप दिल्ली या इसके आसपास के रहने वाले हैं और गुरूग्राम से शॉपिंग करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां के मॉल के साथ-साथ कई शॉपिंग डेस्टीनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से आपको खरीदारी करने के लिए सही जगह चुनने में मदद मिलेगी।

गुड़गांव का गलेरिया मार्केट -

गुरूग्राम की स्ट्रीट शॉपिंग (Galleria market in Gurgaon in Hindi) बेहद शानदार है। यहां पर आपको सभी बड़े-बड़े ब्रांड्स के स्टोर में शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। फिर चाहे वह किराने का सामान हो, गहने, मेकअप, ज्वेलरी, सैलून या स्पा हो। सभी चीजों की खरीदारी करने के लिए यहां बहुत सारे स्टोर्स मौजूद हैं।

खुलने का समय - सुबह 11 बजे से रात 10:30 बजे तक, मंगलवार को मार्केट बंद रहता है।

गुरुग्राम में कुतुब प्लाजा -

गुड़गांव की गलियों में एक और शॉपिंग डेस्टीनेशन (Qutub Plaza in Gurugram in Hindi) है, कुतुब प्लाजा। यह एक स्ट्रीट प्लाजा है। यदि आप अपने किचन और वार्डरोब को नया लुक देना चाहते हैं, तो घूमने और शॉपिंग करने के लिए यह एक अच्छी और सस्ती जगह है। गुरूग्राम में सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक कुतुब प्लाजा आपके बजट में कपड़े और एक्सेसरी उपलब्ध कराता है। आपकी रोजमर्रा की खरीदारी के लिए एक परफेक्ट प्लेस है।

खुलने का समय - सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक

गुड़गांव का बंजारा मार्केट -

बंजारा मार्केट पूरे उत्तर भारत में लोगों का फेवरेट शॉपिंग (Banjara Market in Gurgaon in Hindi) डेस्टीनेशन है। बंजारा मार्कट में घर की साज- सज्जा से जुड़ा सभी सामान किफायती दरों पर मिलता है। यहां से आप सुंदर क्रॉकरी, फर्नीचर, कालीन, घर की सजावट का सामान और भी बहुत सी चीजें खरीद सकते हैं। आप चाहें, तो यहां पर कस्टम मेड फर्नीचर भी बनवा सकते हैं। भले ही आप नए घर में शिफ्ट हो रहे हों या फिर पुराने कमरे को नया बनाने की सोच रहे हो, सामान खरीदने के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां आपको 50 रुपए से लेकर 500 रुपए तक का घर का हर जरूरी सामान मिल जाएगा।

खुलने का समय - सुबह 6 बजे से रात 10:30 बजे तक

गुरुग्राम का हांगकांग बाजार -

गुरूग्राम में डेली शॉपिंग के लिए एक और बाजार है हांग कांग बाजार। (Hongkong Bazaar in Gurugram in Hindi) चाहे आप परिवार के साथ रह रहे हों या पीजी में, यहां आपकी रोजमर्रा से जुड़ी हर चीज मौजूद है। हांग कांग आपकी शॅपिंग के लिए बेस्ट जगह है। यहां से आप रोजमर्रा के घरेलू सामान जैसे कपड़े और एक्सेसरी खरीद सकते हैं। यहां खाने-पीने के काफी स्ट्रॉल्स भी मौजूद हैं।

खुलने का समय- सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक।

गुड़गांव का सदर बाजार -

सदर बाजार भारत में बहुत फेमस कंसेप्ट (Sadar Market in Gurgaon in Hindi) है। यहां पर सभी चजें थोक रेट पर मिलती है। गुरूग्राम के सदर बाजार में ज्यादा मात्रा में अगर आप सामान खरीदते हैं, तो आपको सस्ती कीमत पर मिल जाता है। यह गुरूग्राम मे सबसे अच्छे शॉपिंग प्लेस में से एक है। यहां आपको घर रसोई की चीजें , कपड़े, गहने, स्टेशनरी और भी बहुत सी चीजें मिल जाएंगी।

खुलने का समय - सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक।

गुरुग्राम का डीएलएफ मेगा मॉल -

गुरूग्राम के मॉल सर्किट में एक और शानदार जगह सेक्टर 28 गुरूग्राम में स्थित डीएलएफ मेगा मॉल (DLF Mega Mall in Gurgaon in Hindi) है। यह काफी पॉपुलर मॅाल है। चाहे आप जरूरी चीजों की खरीदारी करना चाह रहे हों या फिर अपनी किचन और रसोई को अपडेट करना चाहते हों। किराने का सामान और कपड़ों से लेकर खाने तक इस जगह में आपको सब कुछ सस्ते में मिल जाएगा।

खुलने का समय - सुबह 9 बजे से रात 12 बजे तक।

गुरुग्राम में एम्बियंस मॉल -

गुरूग्राम के सबसे पसंदीदा मॉल में से एक है एम्बियंस मॉल। (Ambience Mall in Gurgaon in Hindi) इस मॉल में सभी ब्रांडेड स्टोर हैं। अगर आप ब्रांड के दीवाने हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट शॅपिंग प्लेस है। मॉल में ओनली, लेविस टॉमी हिलफिलर, सुपरड्राई, वैन्स मैंगो, लुई फिलिप जैसे ब्रांडेड क्लोंदिंग स्टोर हैं। इतना ही नहीं यहां एशिया सेवन, पंजाब ग्रिल, रॉयस, ढाबा, एएसटीडी जैसे फूड आउटलेट भी हैं। अगर आप दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो परिवार के साथ एम्बियंस मॉल एक बेहतरीन जगह है।

खुलने का समय - सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक।