किसके नाम पर है Delhi की सबसे सस्ती मार्केट सरोजिनी का नाम, 20 रुपये से मिलने शुरू हो जाते हैं कपड़े

Delhi  Market : देश की राजधानी दिल्ली में कई बाजार ऐसे हैं जहां काफी महंगी चीज मिलती है लेकिन कई बाजार ऐसे भी है जहां बेहद सस्ती चीजें मिलती हैं। दिल्ली का सबसे सस्ता बाजार कहा जाने वाला सरोजिनी नगर बाजार काफी फेमस है यहां 20 रुपए से भी कपड़े मिलने शुरू हो जाते हैं। आइए खबर मैं आपको बताते हैं कि किसके नाम पर रखा गया है दिल्ली के सस्ते बाजार सरोजिनी नगर का नाम।
 

HR Breaking News : (Sarojini Nagar Market) कम दामों में बढ़िया कपड़े खरीदने के लिए दिल्‍ली का सरोजिनी मार्केट मशहूर है। कॉलेज स्टूडेंट से लेकर लड़कियों और महिलाओं का यह फेवरेट मार्केट है। इस बाजार में खरीदारी करने के लिए कई बाजार फेमस है। सरोजनी नगर मार्केट लड़कियों के लिए शॉपिंग का बहुत बड़ा हब सेंटर है। इस मार्केट की खास बात यह है कि यहां ब्रांडेड कपड़े बहुत किफायती दामों में मिल जाते हैं। 


लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इस मार्केट का नाम किसके नाम पर पड़ा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) के बारे में कुछ खास बातें।


दिल्ली की इस फेमस बाजार का नाम देश की जानी-मानी महिला स्वतंत्र सेनानी सरोजिनी नायडू (Women freedom fighter Sarojini Naidu) के नाम पर रखा गया था। इसी वजह से यह मार्केट महिलाओं के शॉपिंग के लिए बेस्ट है। 


इस मार्केट में आपको कपड़े, बर्तन, क्रॉकरी और कटलरी इत्यादि समान बड़ी आसानी से मिल जाएगा। यहां हमेशा ही भीड-भाड़ देखने को मिलेगी। यह मार्केट खाने-पीने के व्यंजनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।


केवल 20 रूपये में मिलने शुरू हो जाते हैं कपड़े 


सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) में आपको 20 रुपए में टॉप, 100 रुपए में ड्रेस, 200 रुपए में कुर्ती, 250 में जींस, मिल जायेंगे। वही, फुटवियर की कीमत की बात करें तो यहां आपको 350 रुपए में जूते, 250 सौ में सैंडल, और 200 रुपए में स्लीपर मिल जाएंगे। 


आपको यहां 200 रुपए में बैग पर 50 रुपए में आर्टिफिशियल ज्वेलरी मिल जाएगी। सरोजनी नगर मार्केट सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक खुली रहती है, और इसकी नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन सरोजनी नगर (Sarojini Nagar metro station) है।