Roti : एक दिन में गेहूं की कितनी रोटी खानी चाहिए, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है सही जानकारी

Health Tips: भोजन शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। सामान्य रूप से भोजन में गेहूं की रोट ही अधिकतर लोग खाते हैं, लेकिन फिर भी इस बात से अनजान हैं कि एक दिन में कितनी रोटियां (gehu ki kitni roti khaye) खानी चाहिए। 90 प्रतिशत लोगों को तो इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। अधिकतर लोग भूख अनुसार ही रोटी खाते हैं, लेकिन इसके लिए भी तय है कि एक दिन में गेहूं की कितनी रोटियां खानी चाहिए। आइये जानते हैं इस खबर में विस्तार से इस बारे में।

 
Roti : एक दिन में गेहूं की कितनी रोटी खानी चाहिए, 90 प्रतिशत लोगों को नहीं है सही जानकारी

HR Breaking News : (health news) जब किसी से पूछा जाए कि एक दिन में गेहूं की कितनी रोटी (How many roti should eat ) खानी चाहिए, तो शायद ही कोई सही से जवाब दे पाए। गेहूं की रोटी शरीर में कई तत्वों की पूर्ति करती है। गेहूं में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन पाया जाता है। हर किसी की उम्र और शरीर के अनुसार कैलोरी (gehu me calories) की जरूरत होती है। मानव शरीर को ऊर्जा के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो गेहूं, बाजरा व मक्के की रोटी से पूरी की जा सकती है। चूंकि अधिकतर लोग गेहूं की ही रोटी (How much bread should eat)खाते हैं, इसलिए यह भी जानना जरूरी है कि एक दिन में गेहूं की कितनी रोटी खानी चाहिए।

कैलोरी अनुसार कितनी खाएं रोटियां -


गेहूं की कितनी रोटी खानी चाहिए, इस बारे में अधिकतर लोगों का यही जवाब होता है कि भूख के अनुसार रोटी (How much bread eat in 24 hours) खानी चाहिए। रोटी में कैलोरी होती है और कैलोरी के अनुसार आपूर्ति होने पर ही भूख मिटती है। अब यह शरीर की कैलोरी की डिमांड और एक रोटी में कैलारी की मात्रा पर निर्भर है कि कितनी रोटी खानी चाहिए। फिर रोटी के साइज और वजन पर निर्भर होता है। गेहूं की 1 रोटी में करीब 120 कैलोरी (Calories in 1 Roti) होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के समय महिलाओं को दो और पुरुषों को तीन रोटी खानी चाहिए यानी महिला को 240 कैलौरी और पुरुष को 360 कैलारी की जरूरत होती है। रात क समय भोजन में जरूरत अनुसार रोटियां खा सकते हैं। सामान्य रूप से 3 या 4 से रोटियां काफी होती हैं, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा शरीर की पूर्ति कर देती हैं। अधिक रोटी खाने पाचन तंत्र में दिक्कत हो सकती है।

रोटी न खाने से क्या होगा-


गेहूं की रोटी  खाने व न खाने को लेकर भी लोगों के अलग-अलग मत हैं। कोई कहता है कि रोटी न खाने से कोई फर्क नहीं पड़ता तो कोई कहता है कि इनके बिना एक दिन भी नहीं रहा जा सकता। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार एक माह तक रोटी न खाने से शरीर पर कई असर (Effect of not eating bread) पड़ते हैं। पूरी तरह से रोटी खाना छोड़ देने से सेहत पर विपरीत असर पड़ता है। इससे शरीर में कई बदलाव भी आते हैं।
 

वजन में रोटियों की भूमिका-


कई लोग वजन कम करने के लिए रोटी (weight lose tips) तक छोड़ देते हैं। भूखा रहकर वजन कम करने का तरीका सही नहीं है। इससे शरीर में कमजोरी आ सकती और रोग लग सकते हैं। वजन कम करने के लिए रोटी की जगह कैलोरी की आपूर्ति के लिए हरी सब्जियों का सलाद आदि जरूर लें। गेहूं में कार्बोहाइड्रेट और ग्लूटेन (Carbohydrates and Gluten) की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ज्यादा रोटी खाने से यह शरीर में बढ़ने से फैट जमा होता है। गेहूं की रोटी को ज्यादा खाने से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या पैदा हो सकती है। गेहूं की रोटी से ऊर्जा मिलने के कारण  शरीर के कार्य करने की क्षमता आती है, इसलिए वजन कम (how to lose weight ) करने के लिए इसे छोड़ने के बजाय कम करने पर ध्यान दिया जा सकता है।