सपना चौधरी को खुद भी नहीं पता था कि हो गई हैं फेमस, इस घटना ने कराया अहसास
सपना चौधरी के नाम को आज कौन नहीं जानता होगा। हर आयु वर्ग में सपना चौधरी को लेकर क्रेज है। सपना चौधरी आज इतनी फेमस हैं कि उनके आने की भनक लगते ही हजारों लोग जुट जाते हैं। परंतु, सपना चौधरी (Sapna Choudhary Ki Real Story) की अनकही कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, उनको खुद भी यह मालूम नहीं था कि वह फेमस हो चुकी हैं। आइए जानते हैं डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के जीवन के बेहतरीन किस्सों के बारे में।
HR Breaking News (Sapna Choudhary) हरियाणवी डांस की क्वीन सपना चौधरी अपने डांस के दम पर देश भर में जानी जाती हैं। सपना चौधरी के जीवन के बहुत से पहलू ऐसे हैं, जिनके बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। सपना चौधरी (Sapna Ka Dance) ने एक साक्षात्कार में अपने जीवन की सफलता की इनसाइड स्टोरी के बारे में जानकारी दी है। चलिए जानते हैं सपना चौधरी के संघर्ष के किस्सों को-
पेट भर जाए इस मजबूरी में किया डांस शुरू
सपना चौधरी ने डांस (Sapna Choudhary life story) की शुरुआत मजबूरी में की थी। दरअसल सपना चौधरी बहुत कम उम्र में स्टेज पर अपना करियर बनाने के लिए आ गई थी। सिर पर छत बनी रहे और पेट भर खाना मिलता रहे, इसके लिए सपना चौधरी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। सपना चौधरी ने एक आर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जुड़कर गाने का काम शुरू किया। इसके बाद सपना चौधरी इत्तेफाक से डांसिंग के पेशे में आ गईं।
ताने सहते हुए हुई बड़ी
सपना चौधरी का जीवन (Sapna Choudhary ka first Dance) इतना आसान नहीं रहा है। सपना चौधरी ने कहा कि बहुत लोग सोचते हैं कि वह नाच कर हिट हो गई, लेकिन वह नाचकर हिट नहीं हुई हैं। खुद को तोड़ तोड़ कर हिट हुई हैं। रोज रोती और शरीर के एक हिस्से को तोड़ा, एक-एक मन के कोने को तोड़ा है। पैरों में छाले पड़े तो भी अगले दिन चोट नहीं देखी, क्योंकि लोग उनका स्टेज पर इंतजार कर रहे थे। अगले दिन वह फिर से स्टेज पर डांस करने के लिए जाती थीं।
लोगों ने कहा हरियाणा को बिगाड़ रही है
सपना चौधरी ने साक्षात्कार (Sapna Choudhary Interview) के द्वारा बताया कि जब उन्होंने डांस करना शुरू किया तो लोगों ने कहा कि वह हरियाणा को बिगाड़ रही हैं। परंतु बिगाड़ कहां रही थीं, उन्होंने तो वहीं डांस स्टेज पर किया जो बहन बेटियां शादी और बारात में करती हैं। इससे हरियाणवी इंडस्ट्री को भी नई पहचान मिली है।
छोटी उम्र में सिर से उठा पिता का साया
सपना चौधरी ने बताया कि जब वह छोटी थी तो उनके सर से पिता का साया उठ गया था। पिता के निधन के बाद घर गिरवी रखना पड़ा। उनका जन्म दिल्ली में हुआ और परवरिश भी दिल्ली में ही हुई। दिल्ली के नजफगढ़ (Sapna Choudhary Birth) के इलाके में वह पली बड़ी थी। यहीं से हरियाणा का बॉर्डर लगता था।
12 13 साल की उम्र की थी तो उनके पिता गुजर गए। हरियाणवी को सुनकर वह पली थीं। 12वीं तक की उन्होंने पढ़ाई की, लेकिन पिता के जाने का दर्द महसूस नहीं कर पाई थी। क्योंकि उनके साथ उनका इतना ज्यादा लगाव नहीं था, जब बड़ी होने लगी तो उनकी कमी महसूस हुई। जाने के बाद घर में पैसे की तंगी शुरू हो गई। पापा के ट्रीटमेंट में मम्मी का सारा बिज़नस चला गया। घर गिरवी रखना पड़ा। छोटी उम्र में घर से बाहर पैसे की तलाश में निकली। इस घर को वापस लाना है यही उनकी इच्छा थी। उनके माता-पिता की इस घर से यादें जुड़ी थीं। उनकी मम्मी ने उनका घर बचाने के लिए कहा था। अगर बच गया तो वह भी बच जाएंगे। उनका टारगेट घर बचाना ही था।
इस डर से किया डांस शुरू
सपना चौधरी ने बताया कि जब कंपटिशन में रागनी गाने जा रही थीं तो उस दिन डांसर नहीं आई तो उनके मेंटर ने कहा कि डांस करना पड़ेगा, नहीं तो ऑडियंस पत्थर मार देगी। पहले मना कर दिया के डांस नहीं करूंगी, लेकिन उन्होंने कहा कि तुम्हें ही मेरी इज्जत बचाने पड़ेगी, तब उन्होंने दो शर्तें रखी। पहली शर्त, सूट में ही डांस करेंगी और दूसरा हरियाणवी गाना पर ही परफॉर्मेंस देंगी।
उस समय पर डांसर लहंगा पहनकर हिंदी गाने पर डांस करती थीं। उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस (Sapna Choudhary First Dance) दिया, परफॉर्मेंस हिट हो गया। इस तरह उन्होंने स्टेज पर पहली बार डांस की शुरुआत की। उस समय पर लोग उनका नाम नहीं जानते थे, लेकिन लोगों ने गानों का नाम ढूंढना शुरू कर दिया। लोगों ने कैसेट का नाम ही 12 टिकड़ वाली लड़की रख दिया था। इसके बाद उनकी रागनी कम हो गई और डांस ज्यादा हो गया।
इस प्रकार हुआ पापुलैरिटी का एहसास
सपना चौधरी ने बताया कि उन्होंने जो सफलता हासिल की है, बहुत मेहनत से हासिल की है। उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। स्टेज पर वह सोलो डांस करती थी, ड्यूट में वह रागिनी गाती थीं। एक साथ तीन काम करने पर भी पैसे कम मिलते थे। 8-9 महीने पैसे के लिए काम किया, तब वहां बैकग्राउंड डांसर (Backgroud Dancer) के तौर पर काम करती थी। 8-8 दिन काम करते थे तब जाकर ₹1500 मिलते थे। 9 दिसंबर 2009 को अपना पहला स्टेज शो उन्होंने किया।
तब उन्हें 2 शो के ₹5000 मिले थे। वह पहली सबसे बड़ी कमाई थी। सपना चौधरी ने बताया कि उस समय वह बहुत खुशी महसूस कर रही थीं। उन्हें नहीं पता था कि वह इतनी हिट हो गई हैं। जब लोगों ने उनके साथ फोटो मांगी तो उनको पता चला कि वह इतनी हिट हो गई हैं।