Delhi की इन जगहों पर रात गुजारना हर किसी के लिए रहेगा यादगार, सुबह के 4 बजे तक गर्म रहता है माहौल
HR Breaking News : (Delhi nightlife place) नाइटलाइफ के लिए अब तक अपने मशहूर शहर चंडीगढ़ मुंबई तथा गोवा के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत देश की राजधानी दिल्ली के अंदर कई ऐसी जगह है जहां पर रात गुजारने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। राजधानी दिल्ली न केवल अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि उनकी नाइटलाइफ भी लोगों को आकर्षित करती है। दिल्ली की इन फेमस जगह पर सुबह 4 बजे तक माहौल काफी गर्म रहता है। आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ फेमस नाइटलाइफ जगहों के बारे में विस्तार से।
Prive Night club
प्रिवे नाइट क्लब दिल्ली का एक बहुत ही फेमस नाइट क्लब है, जो शांग्रीला होटल में स्थित है। यह नाइट क्लब अपने आप में एक अलग पहचान रखता है और यहां पर कपल्स अक्सर आते हैं। यहां लोग दूर-दूर से मस्ती करने और रात को यादगार बनाने के लिए आते हैं। प्रिवे नाइट क्लब जनपथ पर स्थित है।
यह नाइट क्लब (Delhi Night Club) रात के11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ऑपन रहता है। यहां आप पार्टनर और दोस्ता के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप इस क्लब में दो लोग आ रहे हैं तो 6 हजार रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Key Night club
दिल्ली में कई नाइट क्लब हैं, लेकिन Key नाइट क्लब दिल्ली के सबसे मशहूर और लग्जरी नाइट क्लबों में से एक है। यह नाइट क्लब सम्राट होटल चाणक्यपुरी में स्थित है। Key नाइट क्लब रात के 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक ऑपन रहता है। यदि आप इस क्लब में दो लोग आ रहे हैं तो 5 हजार रुपए में आराम से इस नाइट क्लब का मजा ले सकते हैं।
Soho Night club
दिल्ली का सोहो नाइट क्लब (Soho nightclub) भी सबसे प्रसिद्ध क्लब में से एक है, जहां पर देश के बड़े डीजे और म्यूजिशियन जाकर लोगों को अपने म्यूजिक पर नचा चुके हैं। यहां पर एंजॉय करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यह नाइट क्लब दिल्ली के अशोक होटल, चाणक्यपुरी में स्थित है।
यह नाइट क्लब रात 10 बजे से लेकर सुबह 1 बजे तक खुला रहता है। यहां आप दो लोग के साथ आ रहे हैं तो 6 हजार रुपये में आराम से पार्टी कर सकते हैं।