Delhi में इस जगह मिलते हैं सबसे सस्ते फोन, सैमसंग के रेट में मिल जाएगा आईफोन
Delhi Phone Market : आज के इस डिजिटल समय में फोन सिर्फ कॉल ही नहीं, बल्कि जरूरत का एक हिस्सा बन गया है। ऑनलाइन पेमेंट के इस जमाने में हर कोई बढ़िया फोन चाहता है। वैसे तो आईफोन युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। अगर आप भी आईफोन चाहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली के ऐसे मार्केट (phone market in delhi ) के बारे में बताएंगे, जहां से आप सस्ते फोन ले सकते हैं।
HR Breaking News (Delhi Phone Market) अब फोन लोगों की जरूरत का एक हिस्सा बन गया है। हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसे कम बजट में अच्छा फोन मिल जाए। इस वजह से मार्केट में हर हफ्ते नया मॉडल लॉन्च हो रहा है। अगर आप भी आईफोन लेने का सोच रहे हैं तो बता दें कि दिल्ली (Delhi Phone Market) का एक बाजार ऐसा भी है, जहां आईफोन से लेकर सैमसंग फोन और अन्य कई तरह के फोन आपको बेहद कम दामों पर मिल जाएंगे।
सैमसंग के बदले ऐसा मिलेगा आईफोन
दरअसल, सबसे पहले तो आप यह जान लें कि यह एशिया की सेकंड हैंड फोन की सबसे बड़ी मार्केट है। इसे लोग गफ्फार मार्केट (Gaffar Market Karol Bagh) भी कहते हैं, जो दिल्ली के करोलबाग में मौजुद है। यहां कई ऐसे दुकानदार है, जहां करीब 18 साल से अपनी दुकान चला रहे हैं। उन्होंने इस बारे में बताया है कि अगर आप हमें यहां 2 सैमसंग के फिलिप 5 मॉडल के सेकंड हैंड फोन देते हैं, तो आप एक्सचेंज में सेकंड हैंड आईफोन 15 प्रो मैक्स लेकर जा सकते हैं। हां, लेकिन इसके लिए आपको हमें 5 से 10 हजार रुपए ऊपर से देने होंगे।
कितने में मिल जाएगा आईफोन 15 प्रो मैक्स
दुकानदारों का कहना है कि आप इस मार्केट में किसी भी फोन (how to buy iPhone ) के एक्सचेंज में कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको हमें फोन की वारंटी और कंडीशन देखनी पड़ेगी, जिसके मुताबिक एक्सचेंज या फिर आपको हम उस फोन के कितने पैसे दें ये वारंटी और कंडीशन के हिसाब से सब चीजें देखी जाएंगी, उसके बाद ही आपको सेकंड हैंड आईफोन 15 प्रो (phone market in delhi ) मैक्स मिल सकेगा।
कितने में मिलेगा आईफोन 15
दुकानदार का कहना है कि यहां पर इस वक्त सेकंड हैंड आईफोन 6 और 7, 4 हजार रुपए के रेट से मिल जाता है। आईफोन 15 (iPhone 15 prices) तो इस समय में मार्केट में 15, 65 हजार रुपए का मिल रहा है। अगर हम यहां पर एक महीने पुराना आईफोन 15 और वह भी गारंटी में 55 हजार तक का देते हैं, तो वहीं, आईफोन 15 प्रो, जो तकरीबन एक से डेढ़ महीने पुराना है, वह सेकंड हैंड फोन आपको यहां पर 95 हजार रुपए का मिल जाएगा।
कैसे पहुंचे गफ्फार मार्केट
अगर आप इस मार्केट (Gaffar Market Karol Bagh) में जाना चाहते हैं तो आपको यहां पहुंचने के लिए ब्लू लाइन से करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा और वहां से आप जैसे ही स्टेशन से बाहर निकलते हैं तो वहां से रिक्शा लेकर आप गफ्फार मार्केट (Gaffar Market location ) पहुंच सकते हैं। हालांकि ये मार्केट सिर्फ रविवार के दिन बंद रहती है। उसके अलावा आप इस मार्केट में 11 बजे से लेकर रात 10 बजे के बीच कभी भी आ सकते हैं।