Delhi के इस मार्केट में मिलते है सबसे सस्ते बर्तन, खरीदारी करने के लिए दूर-दूर से आते है लोग
HR Breaking News : (Cheapest Utensils Market) दिल्ली में बर्तन खरीदने के लिए की मशहूर मार्केट हैं, जहां आपको अच्छी क्वालिटी की एक से बढ़कर एक बर्तन की कलेक्शन मिल जाएंगे। अगर आप भी दिवाली के इस मौके पर नए बर्तन खरीदने की तैयारी कर रहे है तो आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के एक ऐसे बाजार के बारे में जहां से आपको कम कीमत में काफी अच्छे बर्तन मिल जाएंगे।
सबसे खास बात तो यह है कि इस बाजार में मिलने वाले हर बर्तन की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। वह जल्दी खराब नहीं होते हैं और न ही आसानी से टूटते हैं। यहां पर आपको किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चम्मच, गिलास, कढ़ाई, कुकर, थाली, तवा, कटोरा आदि काफी कम दाम में मिलेंगे तो आइए जानते हैं कि दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट कहां पर है? और यहां क्या-क्या सामान कितने कम दाम में मिलता है?
Delhi's Sadar Bazaar
राजधानी दिल्ली का सदर बाजार होलसेल मार्केट (wholesale market in delhi) के लिए फेमस है। यहां घर की छोटी से छोटी चीज काफी कम दाम में मिलती है। दिल्ली के सदर बाजार (Sadar Bazaar, Delhi) के पास डिप्टी गंज बर्तन मार्केट भी है, जो सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए दिल्ली वासियों के बीच बहुत ज्यादा मशहूर है।
डिप्टी गंज में स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में मिलता है। हालांकि सस्ते होने के साथ-साथ उनकी क्वालिटी भी अच्छी होती है। न तो वे आसानी से खराब होते हैं और न ही जल्दी टूटते हैं। अगर आपको भी अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं तो आप यहां जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ चीजें तो इतनी सस्ती हैं कि वे होलसेल रेट में ही आपको यहां मिल जाएंगी।
कितने रुपये में मिलेंगे एक किलो बर्तन?
बता दें कि यहां स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी तक का सामान भी मिलता है। आइए जानते हैं उनके भाव-
1 चम्मच- ₹5
1 गिलास- ₹10
1 कुकर- ₹250
1 जूसर ग्राइंडर- ₹80
1 वाटर बोतल- ₹50
अच्छे और सस्ते बर्तन खरीदने के लिए दिल्ली का ये बाजार बेहद खास है। अगर आप भी बर्तनों की खरीदारी करना चाहते है तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट रह सकता है।