Delhi की इन जगहों की नाइटलाइफ है बेहद रंगीन, लोग सुबह के 4 बजे तक करते हैं एंजॉय
HR Breaking News, Digital Desk- (nightlife place in delhi) अब तक आपने नाइट लाइफ के लिए फेमस शहर चंडीगढ़ मुंबई गोवा के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कहीं ऐसी जगह है जहां रात के समय माहौल काफी गर्म हो जाता है। दिल्ली की इन जगहों पर रात गुजारने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली की इन जगहों पर आप बेहद कम पैसों में रात भर इंजॉय कर सकते हैं। मुंबई में जिस तरह से रातभर पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी ऐसे अनेकों पब्स और क्लब्स (Best Pubs and Clubs) हैं, जहां आप रात के 12 बजे तक और सुबह के 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।
The Electric Room
दिल्ली का द इलेक्ट्रिक रूम आज दिल्ली के बेस्ट क्लबों (Best clubs of Delhi) में से एक बन चुका है। यहां की नाइटलाइफ आपको बिल्कुल गोवा जैसा फील देगी। यही नहीं, लाइटनिंग, म्यूजिक इस जगह की दिलचस्पी को और बढ़ा देंगे। इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज भी देखने को मिल जाएगी। यहां आप पूरी रात का लुत्फ उठा सकते हैं।
खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक
पता: लोधी, लोधी रोड, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए
Lit Bar & Restaurant, GK-3
अगर आप ग्रेटर कैलाश 3 रहते हैं, तो जरूर इस लिट बार और रिस्टोरेन्ट से वाकिफ होंगे। यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेगा। यही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड काफी टेस्टी माना जाता है। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का टेस्ट लेना जरा भी ना भूलें। ये रेस्तरां अपने म्यूजिक से ही लोगों का मूड बना देता है। गोट पनीर बॉल्स’ से लेकर ‘पोर्क बेली बाओ’ तक डिश का लुत्फ उठाना ना भूलें। शनिवार की रात को एन्जॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है।
खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली
दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए
club bw
पार्टी करने के लिए इससे परफेक्ट जगह और कोई नहीं हो सकती। क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस क्लब का रूख कर सकते हैं।
पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक
Playboy Club New Delhi
पार्टी करने के लिए भी ये जगह एकदम बढ़िया है। प्लेबॉय क्लब जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की भीड़ भी काफी देखने को मिल जाएगी। यही आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। फिर वो टेस्टी खाना हो, मजेदार म्यूजिक हो, हर किसी के लिए ये जगह बेस्ट है।
कहां है: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली
समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक