Delhi : बिना पैसा खर्च किए घूम सकते हैं दिल्ली की ये 4 खूबसूरत जगहें, दूर दूर से आते हैं लोग

Beautiful places of Delhi : अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और घूमने फिरने का शौक रखते हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली में चार ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर दूर दूर से घूमने के लिए लोग आते हैं। चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में - 

 

HR Breaking News - (Delhi Tourist Palace) वीकेंड पर अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं और ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं जहां पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ें तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको दिल्ली एनसीआर  (Delhi NCR Tourist Palace) की चार खूबसूरत उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जो घूमने फिरने का शौक रखने वालों के लिए परफेक्ट है। इन जगहों को एक्सपलोर करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। अगर आपका बजट कम है तो दिल्ली की ये जगहें आपके लिए बेस्ट हैं। 

अगर आप इतिहास के झरोखे में खो जाना चाहते हैं और साथ में स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहते हैं तो इन जगहों पर विजिट कर सकते हैं ये जगहें आपको ऐसा दीवाना बना देंगी। यहां से वापस जाने का मन नहीं करेगा। इन जगहों पर घूमने फिरने (Delhi Tourist Palace) के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। 

इंडिया गेट


दिल्ली का इंडिया गेट (Delhi India Gate) देशभक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह देश की राजधानी का प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट भी है। यहां पर घूमने के लिए दूसरे राज्यों से लोग आते हैं। आए दिन यहां पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। खासकर शाम के समय में इंडिया गेट रोशनी में नहाया हुआ बेहद खूबसूरत नजर आता है। दिल्ली में रहने वाले अक्सर शाम के समय में यहां पर घूमने के लिए आते हैं। इसके अलावा आप यहां पर चाट-पकौड़ी का भी लुफ्त उठा सकते हैं। कम बजट में घूमने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। 

चांदनी चौक


अगर आप घूमने के लिए दिल्ली आए हैं और चांदनी चौक (Delhi Chandni Chowk) को एक्सपोलर नहीं किया तो आपकी ट्रिप अधूरी है। यह जगह अपनी संकरी गलियों, ऐतिहासिक बाजारों और लाजवाब स्ट्रीट फूड के लिए फेमस है। चांदनी चौक पर आप बिना किसी टिकट के खर्चे के घूम सकते हैं यहां की बाजार से बेहद सस्ते में ब्रांडिड सामान खरीद सकते हैं। 

लोधी गार्डन

अगर आप भीड़ भाड़ वाले जगहों से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो लोधी गार्डन (Delhi Lodhi Garden) को विजिट कर सकते है यह जगह दिल्ली में स्वर्ग से कम नहीं है। यह गार्डन मुगलों के दौर की ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली से भरा हुआ है। यहां पर सुबह सुबह टहलना और योगा करना दोस्तों के साथ पिकनिक मनाना एक शानदार एक्सपीरिएंस हो सकता है। कम खर्च वाली ट्रिप में यह जगह आपके लिए बेस्ट है। 

कनॉट प्लेस

अगर आप दिल्ली का दिल देखना चाहते हैं तो कनॉट प्लेस (Delhi Connaught Place) घूमने के लिए आ सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां की वाइट बिल्डिंग्स, ओपन पार्क, फ्री लाइव परफॉर्मेंस और स्ट्रीट शॉपिंग आपको एंटरटेन करने के लिए काफी हैं। आप बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के यहां पर दोस्तों और पार्टनर के साथ घूम सकते हैं और अच्छी और अलग अलग डिश का लुफ्त उठा सकते हैं। 

अग्रसेन की बावली

अगर आप दिल्ली में कुछ अनोखा देखना चाहते हैं तो दिल्ली के कनॉट प्लेस के पास स्थित यह ऐतिहासिक बावली (Delhi Agrasen ki Baoli) (सीढ़ीदार कुआं) देखने के लिए जा सकते हैं यह न सिर्फ अपनी अनोखी बनावट बल्कि डरावने किस्सों के लिए भी मशहूर है। अगर आपको फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का शौक है तो यह जगह आपके लिए  परफेक्ट है। इस जगह पर घूमने के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं खर्चने होंगे।