ये हैं UP की पांच मार्केट जहां Delhi से भी सस्ता मिलता है सामान
UP Cheap Market :जब भी बात सस्ते कपड़ों की होती हैं तो लोगों के मन में दिल्ली का ही ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी में ऐसे पांच मार्केट भी हैं जहां पर दिल्ली (Cheap Market in Delhi) से भी सस्ता समान मिलता है। यहां पर खरीदारों की भीड़ भी लगी रहती है। इन बाजारों में आप कपड़ों से लेकर हर जरूरी चीजों की खरीदी कर सकते हैं। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Cheapest Market in UP)। त्योहारों के सीजन की बस कुछ ही दिनों में शुरुआत होने वाली है। इस स्थिति में अगर आप खरीदी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है।
हम आपको यूपी के पांच ऐसे बाजारों (UP Cheap Market) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप ब्रांडेड कपड़े और नई फैशन के स्टाइलिश कपड़े काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।
इसके अलावा अन्य सामानों की खरीदी भी काफी कम पैसों में की जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे बाजारों के बारे में जहां आप आसानी से सस्ते दाम पर अपनी पसंद की चीज खरीद सकते हैं।
खूबसूरत आगरा के फेमस बाजार
ताज का खूबसूरत नजारा देखने के लिए कई सारे लोग आगरा में घूमने के लिए जाते हैं। कुछ लोग वहां की आसपास की चीजों को एक्सप्लोर (Places To Visit in Agra) करके चले जाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो ऐसे बाजार को सर्च करते हैं, जहां से वो कम पैसों में अच्छी शॉपिंग कर सके। आगरा में कई ऐसे बाजार हैं, जहां आपको चमड़े के सामान अच्छी और किफायती दरों में मिल जाएंगे।
आगरा में भी है सदर बाजार
दिल्ली की तरह आगरा में भी सदर बाजार है। आगरा का सदर बाजार (UP Sadar Bajar) खरीदारी के लिए सबसे मशहूर बाजार है। सदर बाजार की लोकेशन के बारे में बात करें तो ये आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पास है। यहां से आप हैंडमेड, थ्रेड वर्क और लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़ों (Sadar Bajar Shopping) की खरीदारी काफी आसानी से कर सकते हैं।
यहां पर सूट की अच्छी कलेक्शन मिलती है। यहां आपको चमड़े का सामान अच्छी कीमतों में मिल जाता है। जानकारी के लिए बात दें कि ये बाजार मंगलवार को बंद रहता है यह मार्केट (Sadar Bajar timing) सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुली रहती है।
इस चीज के लिए फैमस है किनारी बाजार
किनारी बाजार आगरा का सबसे बड़ा थोक का बाजार है। ये बाजार जामा मस्जिद (Jama Masjid UP) के पास स्थित है और चमड़े और हैंडीक्राफ्ट्स की खरीदारी के लिए सबसे बढ़िया जगह है।
इस बाजार में आपको मार्बल, ग्लासवेयर, टेक्सटाइल, लेदर, हैंडीक्राफ्ट्स (kinari bazaar agra) और कई शानदार चीजों की खरीदारी करने का मौका मिल सकता है। बाजार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलता है और मंगलवार के दिन बंद रहता है।
लोहा मंडी भी है खास
यह लोहा मंडी एरिया में स्थित बाजार है। यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल जाती है। स्ट्रीट शॉपिंग (Streat Shopping In Loha Mandi) करने वालों के लिए यह एकदम सही स्पोट हो सकता है। आप यहां से रंग-बिरंगी जूतियां, तरह-तरह के बैग्स की खरीदी कर सकते हैं।
बाजार से लगता राजा की मंडी नाम का ही एक रेलवे स्टेशन है, तो आप ट्रेन पकड़ने से पहले यहां खरीदारी (Loha Mandi Location) का मजा ले सकते है। इस बाजार में आपको सब कुछ मिल सकता है।
आगरा का सुभाष बाजार भी है फैमस
आगरा का सुभाष बाजार एक और लोकप्रिय मार्केट रहने वाला है। यह मार्केट आगरा (subhas bazaar in Agra) के किले के पास जामा मस्जिग के पास मौजूद हलवाई गली में है। इस बाजार में आप लेटेस्ट डिजाइन की साड़ी की भी खरीदी कर सकते हैं।
इसके अलावा यहां पर रेडीमेड कपड़ों (subhas bazaar Famous for) की भी खरीदी की जा सकती हैं। यहां आप रेशम के उत्पाद और रेशम की साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं। यह बाजार सुबह 11 बजे खुल जाता है और रात को 9 बजे बंद हो जाती है। मंगलवार को यह पूरा मार्केट बंद रहता है।
शाह बाजार में मिलेगा थोक का समान
अगर आपको लगता है कि आगरा में आप सिर्फ पेठा और कपड़े और जूतों की ही खरीदी कर सकते हैं ऐसे में आप गलत है। आगरा के शाह बाजार (Shah Bazaar UP Location) में आप स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य ब्रांडेड मोबाइल फोन भी खरीद सकते हैं। इस बाजार की लोकेशन ताजनगरी के संजय प्लेस बाजार के पास है। यहां पर अआज बेहतरीन थोक और खुदरा खरीदी कर सकते हैं।