Delhi Metro के यह हैं सबसे भीड़भाड़ वाले स्टेशन, लाखों यात्री करते हैं सफर

Delhi Metro Updates : दिल्ली एक मेट्रो शहर है। यहां हमेशा ही लोगो की खूब भीड़भाड़ देखी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में कई ऐसे मेट्रो स्टेशन है, जो काफी भीड़भाड़ वाले है। इन मेट्रो स्टेशन में हर दिन लाखों यात्री ट्रेवल करते हैं। इन बिजी मेट्रों ट्रेनों (Delhi Busy metro trains) में सफर करने के लिए लोग हर रोज धक्का-मुक्की करने लगते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

 

HR Breaking News : (Delhi Metro ) मेट्रो स्टेशन में तो राजधानी दिल्ली अहम भूमिका निभाता है। दिल्ली के बहुत से हिस्सों में मेट्रो की लाइन बीछी हुई है। दिल्ली में ऐसे कई मेट्रो स्टेशन हैं, जो किसी न किसी वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। कुछ ऐसे भी स्टेशन है, जो काफी व्यस्त रहते हैं, जहां लोगों की हमेशा ही भीड़ बनी रहती है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के सबसे बीजी मेट्रो स्टेशन (Delhi Busy Metro Station) कौन से हैं।

राजीव चौक कैसे है बिजी स्टेशन


राजीव चौक की बात करें तो ये दिल्ली का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन (Rajiv Chowk busy metro station) है। जानकारी के लिए बता दें कि ये DMRC का बड़ा इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन (Busiest Metro Stations In Delhi) है। ये स्टेशन शहर के केंद्र में मौजुद है। यहां पर आप येलो और ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंज  करके अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।

कश्मीरी गेट भी है बिजी स्टेशन


दूसरी नंबर पर दिल्ली मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro Station) आता है, जो दिल्ली का दूसरा व्यस्त मेट्रो स्टेशन है। बता दें कि इस मेट्रो स्टेशन से आप रेड लाइन और वायलेट लाइन के लिए इंटरचेंज तो कर ही सकते हैं और साथ ही इस मेट्रो स्टेशन के पास लाल किला, जामा मस्जिद भी है, जिसके चलते यहां सबसे अधिक भीड़ देखने को मिलती है।


नई दिल्ली क्यों है बिजी स्टेशन


वहीं, दिल्ली मेट्रो स्टेशन देश का बड़ा सक्रिय शहरी परिवहन तंत्र (urban transportation system) बन गया है। यहां हर दिन लाखों यात्री अलग-अलग स्टेशनों से ट्रेवल के लिए आते हैं, लेकिन कई ऐसे मेट्रो स्टेशन भी हैं जो भीड़-भाड़ और इंटरचेंज सुविधाओं के चलते काफी बिजी रहते हैं। इन बिजी स्टेशनों में चांदनी चौक, नई दिल्ली और हुडा सिटी सेंटर (HUDA City Center) का नाम शामिल है।

चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन भी है बिजी स्टेशन


पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन (Chandni Chowk Metro Station) दिल्ली मेट्रो का तीसरा सबसे बिजी स्टेशन कहा जाता है। यह येलो लाइन पर मौजुद है और यह अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के चलते यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जो यहां के मशहुर बाजारों, कपड़ों की दुकानों और स्ट्रीट फूड स्टालों तक जाते हैं, यह स्टेशन उन हजारों लोगों को जोड़ता है, 

हुडा सिटी सेंटर बना गुड़गावं का मेट्रो हब


दरअसल, आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन (Delhi Metro's Yellow Line) का टर्मिनल स्टेशन हुडा सिटी सेंटर, गुड़गांव का प्रमुख मेट्रो हब है। जो लोग हर दिन गुड़गांव से दिल्ली या अन्य हिस्सों में आना जाना करते हैं, उनके लिए ये मेट्रो हब काफी किफायती है। बता दें कि इसके चारों ओर मौजुद मॉल, मल्टीप्लेक्स, कॉरपोरेट ऑफिस और रिहायशी क्षेत्रों के चलते पूरे दिन भारी संख्या में यात्री आते हैं।